वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ? बीजेपी से टिकट मिलने के बाद सर्वे में बड़ा खुलासा, इतने लोगों ने दिया मैडम का साथ

Updated on 23-10-2023 02:13 PM
जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की दो-दो लिस्ट सामने आ चुकी है। बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में वसुंधरा राजे का झालरापाटन से वापस टिकट रिपीट किया है। इसके अलावा उनके कुछ समर्थकों को भी टिकट मिला है। उधर, सियासत में एक बार फिर वसुंधरा राजे को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे की दौड़ में देखा जाने लगा। इसको लेकर ABP सी वोटर्स ने एक सर्वे करवाया। सर्वे में वसुंधरा राजे को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा या नहीं इस सवाल को प्रमुखता से उठाया गया। जिसको लेकर सर्वे रिपोर्ट में लोगों की चौंकाने वाली राय दी है।

इतने प्रतिशत लोगों ने नहीं दिया वसुंधरा का साथ

बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद सियासत में एक बार फिर वसुंधरा राजे का नाम चर्चा में आ गया है। इसको लेकर ABP सी वोटर्स ने मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर वसुंधरा राजे को लेकर सर्वे करवाया। यह सर्वे रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली सामने आई। इस बार सर्वे रिपोर्ट में 50 फीसदी लोगों ने माना है कि बीजेपी की तरफ से कोई नया मुख्यमंत्री का चेहरा प्रतिनिधित्व करेगा। यानी अब लोगों में भी बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में वसुंधरा राजे को लेकर धारणा बदल गई है।

इन लोगों ने दिया वसुंधरा का साथ

बीजेपी की तरफ से लगातार वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने के बाद अब जनता में भी यही मैसेज जाने लगा है कि इस बार बदलाव होगा। जनता अब मानने लगी है कि बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को मौका देगी। इसका असर ABP सी वोटर्स सर्वे रिपोर्ट में देखने को मिला है। जहां 50% लोगों ने माना है कि इस बार नए चेहरे को मौका मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ 32% लोगों ने कहा कि वसुंधरा राजे बीजेपी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी जबकि 18% लोगों की राय है कि वसुंधरा राजे बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होगी या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

एबीसी वोटर सर्वे के आंकड़े

सवाल : वसुंधरा राजे सीएम पद का चेहरा होंगी या नहीं
जवाब : 
हां - 32%
नहीं - 50%
कह नहीं सकते - 18%

पीएम मोदी ने कहा था कमल के निशान पर होगा चुनाव

राजस्थान में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी कई सवाल बरकरार हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में अपनी सभाओं के दौरान साफ तौर पर कह चुके हैं कि इस बार राजस्थान का चुनाव कमल के निशान पर लड़ा जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत मिलने पर बीजेपी सीएम पद के लिए किसी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.