5 स्थान से आरंभ होगी वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-06-2023 05:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को है। वे भारत के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। राज्य शासन ने वीरांगना के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने तथा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए 22 से 27 जून तक 5 स्थान से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अकबर की फौज का वीरतापूर्वक सामना किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराने के लिए यह यात्राएँ निकालने का निर्णय लिया गया है। यात्राएँ बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कालिंजर फोर्ट और धोहनी सीधी से आरंभ होंगी। सभी 5 यात्रा का समापन 27 जून को शहडोल में होगा। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल एनीमिया से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम लाँच करेंगे और मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का उनके द्वारा प्रतीक स्वरूप वितरण किया जाएगा। प्रदेश के सभी वार्ड और गाँव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए समत्व भवन में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। वन मंत्री श्री विजय शाह उपस्थित थे।

गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से होगी मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पाँचों यात्राओं के मार्गों में पड़ने वालों स्थान पर सभाएँ होंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकाय, जन-जन को जोड़ने तथा कार्यक्रमों की व्यवस्था करेंगे। सभी यात्राएँ रथ के साथ आरंभ होंगी। यात्रा मार्ग में होने वाली सभाओं में रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। रानी दुर्गावती के संघर्ष और शौर्य की जानकारी जन-जन को देना इन यात्राओं का उद्देश्य है। सभा स्थल पर वीरांगना के संबंध में चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक-गीत, देशभक्ति गीत आदि होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। बेहतर व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों को यात्रा और कार्यक्रम प्रमुख बना कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे। जनजातीय कार्य विभाग गौरव यात्रा का नोडल विभाग होगा, साथ ही जनअभियान परिषद, संस्कृति विभाग और युवा आयोग को भी दायित्व सौंपे गये हैं। गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से भी मॉनीटरिंग की जाएगी।

गौरव यात्राओं का कार्यक्रम बालाघाट से शहडोल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से आरंभ होने वाली यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे। यात्रा 22 जून को बैहर में रात्रि विश्राम करेगी, 23 जून को बिछिया होते हुए डिंडोरी में रात्रि विश्राम करेगी, अगला रात्रि विश्राम 24 जून को पुष्पराजगढ़ में होगा, 25 जून को यात्रा अनूपपुर होते हुए जैतपुर पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा।

छिंदवाड़ा से शहडोल

दूसरे मार्ग पर छिंदवाड़ा से यात्रा आरंभ होगी। इसके प्रभारी सांसद श्री दुर्गादास उइके होंगे। छिंदवाड़ा से 22 जून को आरंभ होने वाली यात्रा चौरई पहुँचेगी, सिवनी में रात्रि विश्राम कर 23 जून को केवलारी लखनादौन होते हुए यात्रा मंडला में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 24 जून को निवास के लिए रवाना होगी तथा शहपुरा में रात्रि विश्राम होगा। यात्रा 25 जून को उमरिया पहुँचेगी और पाली-मानपुर में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा।

सिंगरामपुर (जबेरा/दमोह) से शहडोल

तीसरी यात्रा सिंगरामपुर (जबेरा/दमोह) से आरंभ होगी। जिसके प्रभारी वन मंत्री श्री विजय शाह होंगे। जबेरा से 22 जून को आरंभ होने वाली यात्रा रात्रि विश्राम मझौली पाटन में करेगी। यात्रा 23 जून को सिहोरा शहर, जबलपुर शहर होते हुए बरगी समाधि स्थल पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा। यात्रा 24 जून को कुंडम होते हुए शहपुरा पहुँचेगी, वहाँ रात्रि विश्राम होगा। यहाँ से यात्रा बिरसिंगपुर पाली के लिए रवाना होगी और 25 जून को वहाँ रात्रि विश्राम होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा।

रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कलिंजर से शहडोल

रानी दुर्गावती के जन्म स्थान उत्तरप्रदेश के कलिंजर फोर्ट से शहडोल के लिए आरंभ होने वाली यात्रा की प्रभारी पूर्व सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके और यात्रा उप प्रभारी राज्य सभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी होंगे। यह यात्रा कलिंजर से 23 जून को दोपहर 12 बजे आरंभ होगी, अजयगढ़ में 23 जून के रात्रि विश्राम के बाद 24 जून को पवई पहुँचेगी तथा 24 जून का रात्रि विश्राम बड़वारा में होगा। यात्रा 25 जून को विजयराघवगढ़ पहुँचेगी और अमरपुर में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 26 जून को मानपुर पहुँचेगी तथा रात्रि विश्राम शहडोल में होगा।

धौहनी सीधी से शहडोल

पाँचवीं यात्रा धौहनी सीधी से शहडोल के लिए रवाना होगी। यात्रा प्रभारी श्रीमती हिमाद्री सिंह होंगी। यह यात्रा 23 जून को कुसमी, 24 जून को ब्योहारी, 25 जून को जयसिंह नगर और 26 जून को शहडोल में रात्रि विश्राम करेगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री श्रीमती मीना सिंह, सांसद श्री राकेश सिंह, क्षेत्रीय विधायक, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, कटनी, दमोह, डिंडोरी, पन्ना, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली और सीधी के कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.