ब्याज व मूलधन वसूलने के लिए किया था सब्जी व्यापारी का अपहरण

Updated on 25-07-2023 01:49 PM
 इंदौर। खजराना थाना से अगवा सब्जी व्यापारी सैयद इरशाद को पुलिस ने भोपाल के समीप से बरामद कर लिया है। उसको ढाई लाख रुपये के लेनदेन के कारण भोपाल के बदमाशों ने अगवा किया था। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। आरोपित इरशाद के परिचित हैं। पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर आरोपितों ने इरशाद को रास्ते में छोड़ दिया था।

खजराना एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक पाकिजा ग्रीन विला कालोनी निवासी सैयद इरशाद का रविवार देर रात पांच बदमाशों ने अपहरण किया था। पुलिस ने इरशाद की पत्नी सैयद परवीन की शिकायत पर अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने छापामारी कर सोमवार रात इरशाद को भोपाल से बरामद कर दिया।


भोपाल के सब्जी व्यापारी ने करवाया था अपहरण

पूछताछ में पता चला इरशाद का भोपाल के सब्जी व्यापारी उस्मान पटेल ने अपहरण करवाया था। उस्मान से उसका ढाई लाख रुपये का लेनदेन था। इरशाद उसको मूलधन और ब्याद दोनों नहीं लौटा रहा था। उस्मान चार साथियों के साथ आया और इरशाद का अपहरण करवा लिया।

कार के आगे कार अड़ा कर ले गए थे आरोपित

एसीपी के मुताबिक सैयद इरशाद की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति सब्जी मंडी से रात को आता है। रविवार को वह घर लौट रहे थे कि चार लोगों ने उनकी कार के आगे कार अड़ाई और अगवा कर लिया। कालोनी की गार्ड सलाउद्दीन ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और इरशाद को लेकर चले गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से रुट तय किया और भोपाल की तरफ टीमें भेजी। उस्मान पटेल को पता चल गया कि पुलिस ने उसकी जानकारी जुटा ली है। टीम भोपाल पहुंची तो आरोपित खानूं गांव के पास उसको छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने रात में पांचों आरोपितों के घर छापा मारा लेकिन फरार मिलें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.