दिग्गज IT कंपनी आज शेयर मार्केट में हुई Ex-Dividend

Updated on 31-10-2022 07:15 PM

निवेशकों के लिए मौजूदा सप्ताह उत्साह से भरा रहेगा। जहां इस सप्ताह 4 कंपनियों के आईपीओ (IPO) पर दांव लगाने का मौका रहेगा। वहीं, कुछ कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड तारीख (Record Date) भी इसी सप्ताह है। इन्हीं कुछ कंपनियों में सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Sonata Software Limited) भी शामिल है। कंपनी आज स्टॉक मार्केट में एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) के रूप में ट्रेड कर रही है। बता दें, योग्य निवेशकों कंपनी 700 प्रतिशत का डिविडेंड (Dividend) देगी। 

दिग्गज आईटी कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड के बोर्ड के सदस्यों ने 7 रुपये प्रति शेयर (700 प्रतिशत) के डिविडेंड की मंजूरी दी थी। बोर्ड ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 नवंबर 2022 तय किया था। सोमवार की सुबह शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 0.3 प्रतिशत की उछाल के साथ 512 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, कंपनी योग्य निवेशकों को 14 नवबंर 2022 या उसके बाद डिविडेंड क्रेडिट करेगी। 

कंपनी के विषय में क्या बोल रहे हैं तिमाही आंकडे़? 

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है। पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही की तुलना में इक सोनाटा सॉफ्टवेयर को 24 प्रतिशत बढ़कर 112.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही नतीजों पर कमेंट करते हुए कंपनी के सीईओ समीर धिर कहते हैं, “तिमाही नतीजे हमारे मजबूत ग्रोथ को दर्शाते हैं।”

स्टॉक मार्केट में इस साल कैसा है प्रदर्शन? 

निवेशकों के लिए पिछला एक साल अच्छा नहीं बीता है। बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयर का भाव 21 प्रतिशत तक गिर गया है। बता दें, एनएसई में कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 704.93 रुपये है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.