आवारा पशु का पशुविभाग ने किया उपचार

Updated on 26-06-2023 09:50 PM

कोण्डागांव। पशुधन विकास विभाग द्वारा कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देशानुसार लंपी बीमारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

इसके तहत शनिवार को सोशल मीडिया द्वारा कोण्डागांव बस स्टैंड के आस-पास लंपी बीमारी से ग्रसित पशु देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ शिशिर कांत पांडेय के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सालय डॉ0 नीता मिश्रा के मार्गदर्शन में डॉ0 दीपिका प्रभारी चल पशुचिकित्सा इकाई एवं डॉ0 ढालेश्वरी तथा नगरपालिका कोण्डागांव के संयुक्त तत्वाधान में 4 आवारा संक्रमित पशुओं का उपचार किया गया एवं नगर के सभी वार्डाे में भ्रमण एवं सर्विलेंस कर संक्रमित पशुओं की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त 15 आवारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने हेतु रेडियम कॉलर भी लगाया गया।

ज्ञात हो कि अब तक 640 लंपी रोग से ग्रसित पशुओं का सफल उपचार कर उन्हें पूर्ण रूप से ठीक किए जा चुका है तथा वर्तमान में जिले में 16 सक्रिय प्रकरणों का उपचार जारी है।

जिले में अब तक 201210 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है एवं वर्तमान में भी समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य जारी है। इसके लिए अंतरराज्यीय सीमा पर बसे ग्रामों में शत प्रतिशत टीकाकरण किया गया है और ऐसे क्षेत्र जहां प्रभावित पशु मिले हैं वहां पर दवाइयों के छिड़काव के साथ शत प्रतिशत पशुओं की जांच कर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है साथ ही मोबाइल एंबुलेंस यूनिट को तैनात कर लगातार आवारा पशुओं की भी जांच की जा रही है।

नगरपालिका के साथ मिलकर पशु चिकित्सक दल द्वारा लगातार आवारा पशुओं की खोज कर उनका उपचार भी किया जा रहा है।

पशु चिकित्सा विभाग ने समस्त पशुपालकों से अपील की  है कि बारिश में बीमारी बढ़ने की आशंका को देखते हुए  मानसूनी बीमारियों के साथ साथ लंपी बीमारी से बचाव हेतु अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.