दिवाली पर VHP का बड़ा प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले हर घर 5 दीये जलाने का महा अभियान

Updated on 25-10-2023 01:41 PM
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 होने में भले ही अभी कई महीने का वक्‍त है पर सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बना रही है। इस बीच, विश्‍व हिंदू परिषद ने भी बड़ा प्‍लान तैयार किया है। वीएचपी ने दिवाली के दौरान प्रत्येक घर में कम से कम 5 मिट्टी के दीपक जलाने और उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के लिए समर्पित करने का अभियान चलाएगी। प्रत्येक मिट्टी का दीपक मंदिर के लिए 100 वर्षों के इंतजार का प्रतीक होगा। राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि यह अभियान राम मंदिर के लिए हिंदू समुदाय के 500 से अधिक वर्षों के इंतजार के अंत का प्रतीक होगा। यह अभियान महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल की शुरुआत में भव्य राम मंदिर को जनता के लिए खोले जाने से पहले यह आखिरी दिवाली होगी। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संदेश जमीनी स्तर पर फैलाया जाए।

फैसला आते ही चला था 44 दिनों का राम मंदिर निधि समर्पण अभियान

सूत्रों ने कहा कि विहिप पदाधिकारी अभियान और दिवाली के अंतिम उत्सव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दलितों और अन्य सामाजिक-आर्थिक वर्गों तक पहुंचेंगे। अभियान का क्रियान्वयन राम मंदिर निर्माण के लिए फंड कलेक्शन के लिए विहिप द्वारा चलाए गए अभियान के समान होगा। आपको बता दें कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद वीएचपी ने 44 दिनों का विशेष 'राम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया था। इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 62 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था। यह अभियान योगी सरकार के राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 47 घाटों पर दीपोत्सव पर 24 लाख दीये जलाकर एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने की योजना के साथ आता है। इस आयोजन में जिला प्रशासन की तरफ से लगभग 25,000 स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.