विहिप का छत्तीसगढ़ बंद: रायपुर में सड़कें सुनसान, दुकाने बंद, स्कूलों में हुई छुट्टी...

Updated on 10-04-2023 08:07 PM

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के बिरनपुर हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का एलान किया था जिसका व्यापक असर देखने को मिला।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, दुर्ग-भिलाई, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा में बंद का असर सुबह से ही दिखा जहां पेट्रोल पंप, दुकानें व सब्‍जी मार्केट सहित अन्‍य प्रतिष्‍ठान सुबह से ही बंद है। वहीं सूरजपुर जिला में प्रशासन ने बंद की अनुमति नहीं दी है।

इधर, रायपुर में भी वीएचपी के साथ भाजपा कार्यकर्ता बंद को लेकर सड़क पर उतरे और दुकानों को बंद कराया। इस दौरान भाठागांव बस स्‍टैंड पर यात्री बस चलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए पर किसी को भी चोट नहीं आई। इसके बाद यात्री बसों के पहिए थम गए।

इससे बस बंद होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रायपुर में कई स्‍कूलों को बंद कर दिया गया। बेमेतरा जिले में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया।

विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर रायपुर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट को तैनात किया गया है, ताकि कहीं भी किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या ज़िला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479191099) से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत करा सकते हैं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लोगों से अपील है कि बंद के दौरान शांति और सदभाव बनाये रखें।

विहिप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। विहिप ने सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चक्काजाम करने की भी घोषणा की है।

विहिप के बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स का समर्थन नहीं मिला है। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा, हम दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

इधर, भाजपा के नेताओं ने राजधानी के जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर बंद का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश को तालिबान बना रही है। इसके जवाब में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला ने कहा कि संघ पोषित राजनीतिक गिद्ध माहौल बिगाड़ने को घरों से निकले हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वह नहीं होनी चाहिए थी। दो बच्चों की लड़ाई में एक नौजवान की हत्या हो गई। जो शिकायतें मिली हैं उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर रायपुर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट को तैनात किया गया है, ताकि कहीं भी किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या ज़िला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479191099) से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत करा सकते हैं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लोगों से अपील है कि बंद के दौरान शांति और सदभाव बनाये रखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.