उप-राष्ट्रपति बोले अब पद्म पुरस्कार में पारदर्शिता आई

Updated on 14-02-2024 12:49 PM

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि पद्म पुरस्कार दिए जाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। धनखड़ ने कहा कि अब पद्मपुरस्कार लोगों के पद्म अवॉर्ड बन गए हैं। धनखड़ ने बिना किसी का नाम लिए कहा, "एक वक्त वो भी था, जब पद्म पुरस्कार दिए जाने की प्रक्रिया में इवेंट मैनेजमेंट और सरपरस्ती भी शामिल होती थी।"

उन्होंने कहा कि सरपरस्ती, दोस्ती या इवेंट मैनेजमेंट की वजह से मिला हुआ पुरस्कार असल में पुरस्कार नहीं है, क्योंकि इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं रह जाती है।

धनखड़ मंगलवार को असम शीर्ष नागरिक पुरस्कार देने के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान धनखड़ ने कहा कि समाज की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 हस्तियों को बहुत पारदर्शी तरीके से राज्य का नागरिक सम्मान दिया गया है।

असम की 22 हस्तियों को किया गया सम्मानित

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विभिन्न क्षेत्रों की 22 हस्तियों को सम्मानित किया। राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम वैभव’ राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई को दिया गया। दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ‘असम सौरभ’ से चार लोगों को सम्मानित किया गया, जबकि तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ‘असम गौरव’ 17 लोगों को मिला।

धनखड़ ने कहा कि मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि क्षेत्र इतने विविध होंगे कि पुरस्कार हासिल करने वाले लोग समाज के हर वर्ग में फैले हुए होंगे।

106 लोगों को दिया गया पद्म पुरस्कार

साल 2023 में राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी। इसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री अवॉर्ड शामिल थे। पिछले साल 19 महिलाओं को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं 7 लोगो को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया था।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत- धनखड़

धनखड़ ने कहा, "देश एक विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही दुनिया की दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि हमारी 5000 साल पुरानी संस्कृति, जो हमें विरासत में मिली है, उसने हमें सिखाया है कि हमें ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। हमें दुनिया को रास्ता दिखाना है। अब ऐसा हो गया है कि जो लोग हमें बहुत पहले राय देते थे, वे अब हमारी राय मांगते हैं। आज हम शीर्ष पांच में हैं, दो-तीन साल में हम शीर्ष तीन में पहुंच जाएंगे।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.