'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले! दूसरे वीकेंड में उछली कमाई, 'जिगरा' बेबस

Updated on 21-10-2024 12:17 PM
धीरे-धीरे ही सही 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्‍स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है। दूसरे वीकेंड में जहां इस फिल्‍म की कमाई अच्‍छा-खासा उछाल देखने को मिला है, वहीं यह अब अपने बजट से आगे निकलकर मुनाफा भी कमा रही है। अच्‍छी बात यह है कि अभी 1 नवंबर से पहले सिनेमाघरों में कोई बड़ी हिंदी फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। यानी राजकुमार राव और तृप्‍त‍ि डिमरी की फिल्‍म के हिट होने का रास्‍ता साफ है। जबकि आलिया भट्ट की 'जिगरा' अब भी बेबस है। 10 दिनों में यह फिल्‍म अपने बजट का 34% ही कमा सकी है।

राज शांडिल्‍य के डायरेक्‍शन में बनी 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' और वासन बाला की 'जिगरा' शुक्रवार, 11 अक्‍टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि ओपनिंग डे से ही दोनों फिल्‍मों की हालत खराब रही है। लेकिन सिनेमाघरों में इनके अलावा हिंदी के दर्शकों को रिझाने के लिए कोई और फिल्‍म भी नहीं है। लिहाजा, उत्‍सव के माहौल में दर्शकों ने कॉमेडी फिल्‍म को थोड़ी तरजीह दी है।

'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 10


'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' को अपने कम बजट का फायदा मिला है। यह फिल्‍म 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिनों में इस फिल्‍म ने घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 33.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। अपने दूसरे रविवार को फिल्‍म ने 2.60 करोड़ रुपये बिजनस किया है। जबकि दूसरे वीकेंड में शुक्रवार से रविवार तक कुल 6.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

'जिगरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 10


दूसरी ओर, आलिया भट्ट की 'जिगरा' बुरे दौर से गुजर रही है। पहले ऐसा लगा था कि भाई-बहन की इस एक्‍शन भरी कहानी को बड़े शहरों में अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्‍म का बजट भी 80 करोड़ रुपये है। जबकि 10 दिनों में यह देश में 27.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। रविवार को 10वें दिन इसने 2.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म को ट्रोल भी किया जा रहा है, जिस कारण डायरेक्‍टर वासन बाला ने अपना ट्विटर (X) अकाउंट भी डीएक्‍ट‍िवेट कर लिया है।

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन रिपोर्ट


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 10 दिनों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि 'जिगरा' ने करीब 43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.