श्रीलंका पर जीत मोहम्मद रिजवान के सिर चढ़ी खुलेआम हमास के सपोर्ट में लिखी ये बातें

Updated on 11-10-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां हमास के दिल दहला देने वाले हमले के बाद इजरायल गुस्से से बेकाबू है और चुन-चुनकर बदला ले रहा है तो दूसरी ओर दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो आतंकी संगठन हमास का समर्थन कर रहे हैं। उनमें से एक पाकिस्तान भी है। अब जब मोहम्मद रिजवान ने वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की तो सोशल मीडिया पर इस जीत को गाजा में बसे फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया। रिजवान ने एक्स डॉट कॉम पर खुलकर समर्थन करते हुए एक मेसेज लिखा है, जो वायरल हो रहा है।

क्रिकेट मैदान पर नमाज अता करने वाले रिजवान ने लिखा- यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं। बता दें कि हाल ही में हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में घुसकर कोहराम मचाया था। उसके लड़ाकों ने सैकड़ों लोगों का कत्ल किया।

इसके बाद इजरायल लगातार गाजा पर हमला कर रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने खुलकर जंग का ऐलान किया है। इस जंग में अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई बड़े देशों ने उसके लिए समर्थन जताया है। दूसरी ओर, भारत में विश्व कप खेल रही पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज की ट्विटर पर पोस्ट की गईं ये लाइनें खेल को अलग ही रूप देते दिख रही हैं।

मोहम्मद रिजवान के पोस्ट पर तमाम लोगों ने कॉमेंट किए हैं। एक YASIR SADAM नाम के यूजर लिखा- फाइनल एक आदर्श व्यक्ति ने बिल्कुल सही ट्वीट किया। पाकिस्तान को भारत में हर जीत पर फिलिस्तीन का झंडा लहराना चाहिए। इसी तरह पाकिस्तान से कई कॉमेंट किए गए हैं। दूसरी ओर, ढेरों लोगों ने रिजवान के इस पोस्ट की निंदा की है। खासकर भारतीय क्रिकेट फैंस ने इजरायल के साथ खड़े होने के मेसेज के साथ रिजवान को लताड़ लगाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.