विदर्भ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में:सेमीफाइनल के आखिरी दिन मप्र को 29 रन से हराया

Updated on 06-03-2024 05:21 PM

विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश को 29 रन से हराया। बुधवार को मध्यप्रदेश को जीत के लिए 93 रनों की जरूरत थी, जबकि विदर्भ को 4 विकेट चाहिए थे।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में दिन के पहले सेशन में विदर्भ के गेंदबाजों ने मध्यप्रदेश के आखिरी चार बल्लेबाजों को आउट करते हुए अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में प्रवेश दिलाया। जहां विदर्भ का सामना मुंबई से होगा। यह मुकाबला 10 से 14 मार्च तक खेला जाएगा।

यश और आदित्य ने चटकाए विकेट, आवेश नाबाद लौटे
मुकाबले के आखिरी दिन 321 रन का टारगेट चेज कर रही मप्र ने 228/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया। सारांश जैन ने 16 रन से खेलना शुरू किया और 25 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि कुमार कार्तिकेय अपने शून्य के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके। अनुभव अग्रवाल भी खाता नहीं खोल सके। आवेश खान 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। कुलवंत खजरोलिया ने 11 रन का योगदान दिया।

विदर्भ की ओर से यश ठाकुर और आदित्य ठाकरे ने अंतिम दिन 2-2 विकेट बांटे। टीम से यश ठाकुर और अक्षय वाखारे के नाम 3-3 विकेट रहे। आदित्य सरवटे और आदित्य ठाकरे को 2-2 विकेट मिले।

मध्य प्रदेश को मिला था 321 रन का टारगेट
मुकाबले में विदर्भ ने मप्र को 321 रन का टारगेट दिया था। टीम ने दूसरी पारी में 402 रन बनाए थे। विदर्भ की ओर से यश राठौड़ ने 141 रन की पारी खेली। इससे पहले, विदर्भ पहली पारी में 170 और मध्य प्रदेश 252 रन पर ऑलआउट हो गई।

विदर्भ की दूसरी पारी में यश राठौड़ का शतक
विदर्भ के लिए दूसरी पारी में यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अक्षय वाडकर 77, अमन मोखाड़े 59 और ध्रुव शोरे 40 रन बनाकर आउट हुए। मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में अनुभव अग्रवाल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय और कुलवंत खजरोलिया ने दो-दो झटके। आवेश खान को एक सफलता मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.