कांग्रेस नेता के 40 करोड़ में सौदा करने का वीडियो वायरल, जयपुर की मालवीय नगर सीट को लेकर दिल्ली तक पहुंचा घमासान

Updated on 18-10-2023 01:01 PM
जयपुर : कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भले ही अभी तक जारी नहीं की गई हो लेकिन संभावित प्रत्याशियों का विरोध पिछले कई दिनों से हो रहा है। चूंकि हर बार की तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की बैठकें लगातार दिल्ली में हो रही है और टिकट वितरण की अंतिम मुहर यहीं लगनी है। लिहाजा कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों ने दिल्ली में डेरा जमा लिया है। पिछले तीन चार दिन से कांग्रेसी नेता डॉ. अर्चना शर्मा, जाहिदा खान, अमीन कागजी, अर्जुन बामणिया सहित कई नेताओं के समर्थक और विरोधी दिल्ली में डटे हुए हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में राजीव अरोड़ा सहित कई कांग्रेसी नेता मालवीय नगर की प्रत्याशी रही डॉ. अर्चना शर्मा की शिकायत करते देखे जा रहे हैं जबकि दूसरे वीडियो में डॉ. अर्चना शर्मा अपने विरोधियों पर मालवीय नगर की सीट का 40 करोड़ रुपए में सौदा करने का आरोप लगा रही हैं।

40 करोड़ रुपए में सीट का सौदा - अर्चना शर्मा

मालवीय नगर से दो बार कांग्रेस की प्रत्याशी रही डॉ. अर्चना शर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे किसी का नाम तो नहीं ले रही हैं लेकिन इशारा राजीव अरोड़ा की ओर है। वे कहती सुनाई दे रही हैं कि सर्वे में हारने वाले नेता अब दूसरों के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दिनों एक होटल में विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की और 40 करोड़ रुपए में सीट का सौदा कर दिया। अर्चना ने कहा कि भले ही वह छुपकर सौदा करके आए लेकिन दीवारों के भी कान होते हैं। इसलिए बातें बाहर आ गईं।

डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ एकजुट हुए कई कांग्रेसी नेता

जयपुर शहर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से इस बार फिर डॉ. अर्चना शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं सुनकर उनके विरोधी एकजुट हो गए हैं। डॉ. अर्चना के विरोध में कई कांग्रेसी नेता और संगठन के पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। बीजेपी नेता कालीचरण सराफ के सामने डॉ. अर्चना शर्मा लगातार दो चुनाव हार चुकी है। वर्ष 2013 में वे करीब 48,718 वोटों से हारी जबकि वर्ष 2018 के चुनावों में 1704 मतों से पराजित हुई। ऐसे में पार्टी की ओर से फिर उन्हें टिकट दिए जाने की संभावनाओं को देखते हुए उनका विरोध तेज हो गया है। विरोधियों का कहना है कि जो लगातार हार रही है। बार बार उन्हीं को उपकृत क्यों किया जा रहा है।


दिल्ली में सहप्रभारी को शिकायत करने का वीडियो वायरल

दिल्ली में डटे अर्चना शर्मा के विरोधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड के चेयरमैन महेश शर्मा, कमलेश शर्मा, संगीता गर्ग, सुशील शर्मा सहित कुछ नेता सह प्रभारी अमृता धवन से अर्चना शर्मा की शिकायत कर रहे हैं। राजीव अरोड़ा ने कहा कि पिछली बार मालवीय नगर सीट 25 हजार वोटों से जीती जा सकती थी। महेश शर्मा ने शिकायत करते हुए कहा कि कब तक सिर्फ उन्हीं की चलती रहेगी। क्या हम में से कोई योग्य नहीं हैं। कमल शर्मा ने कहा कि 22 साल के थे तब पार्टी से जुड़े थे और अब 52 के हो गए। अब तो फोटो पर माला लगने वाली है, टिकट का इंतजार कब तक करें। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.