महिला कॉन्सटेबल का नहाते हुए बना लिया था वीडियो, मोबाइल में कैद राज

Updated on 17-08-2023 01:15 PM
रोहतास: बिहार के डेहरी में एक कांस्टेबल के बाथरूम में स्नान करती महिला सिपाही का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले की प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज करा दी गई है, जबकि आरोपी कांस्टेबल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जिला पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही का स्नान के दौरान वीडियो बनाने के मामले में एक प्रशिक्षु सिपाही पर महिला थाने में मंगलवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित प्रशिक्षु कांस्टेबल फरार बताया जा रहा है। महिला सिपाही का आरोप है कि वह जब स्नान कर रही थी, तब उसकी नजर बाथरूम की दीवार पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। जब वह निकली तो उसने कांस्टेबल को भागते देखा। फौरन ही उसे समझ में आ गया कि वो कुछ गलत करने की फिराक में था। इसके बाद महिला सिपाही ने आला अफसरों को इस बात की जानकारी दी।

नहाते हुए महिला सिपाही का वीडियो बनाने वाला जवान सस्पेंड

आरोपी कांस्टेबल का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही पुलिस लाइन में ही प्रोन्नति हेतु प्रशिक्षण ले रहा था। इस मामले में महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला सिपाही के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप के बाद आरोपी जवान को रोहतास एसपी ने निलंबित कर दिया। फिलहाल महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी पुलिस जवान को लाइन से निलंबित कर आगे की कारवाई जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.