गारावंडी आंगनबाड़ी के बच्चों का वीडियो वायरल, शिक्षा के प्रति उत्साह ने जीता दिल

Updated on 08-10-2025 01:02 PM

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव विकासखंड के ग्राम गारावंडी के आंगनबाड़ी केंद्र का एक प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नन्हे बच्चे शिक्षा के प्रति जबरदस्त उत्साह और आत्मविश्वास का परिचय देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में बच्चे न सिर्फ अपने माता-पिता के नाम बता रहे हैं, बल्कि अपने गांव, जिला, विधायक, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक के नाम स्पष्ट और आत्मविश्वास से बोल रहे हैं। उनकी तेज़ और सटीक जवाबदेही देखकर हर कोई दंग रह गया है।

लोग सोशल मीडिया पर इन बच्चों और उनके शिक्षकों की मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि ग्रामीण क्षेत्रों से इस तरह की सकारात्मक झलक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गारावंडी आंगनबाड़ी केंद्र का है, जहां शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में ज्ञान दे रहे हैं। इस पहल से न सिर्फ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है, बल्कि ग्रामीण शिक्षा स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.