कचरा उठातीं मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, सड़क किनारे एक्‍ट्रेस की नेकी देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Updated on 28-05-2024 05:41 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर्दे पर ना सही, लेकिन पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जिम जाते हुए उनके वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। कभी उनकी चाल की चर्चा होने लगती है तो कभी कपड़ों की। पर इस बार फैंस उनकी वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया, जो एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बंधने लगे, आइये आपको बताते हैं।
दरअसल, Malaika Arora हमेशा की तरह अपने जिम जा रही थीं। तभी उन्हें गेट पर कूड़ा-कचरा पड़ा दिखा। पहले तो उन्होंने उसे पैर से हटाने की कोशिश की, लेकिन फिर एक-एक कर सारे रैपर्स (कचरे) को उठाया और अंदर ले जाकर डस्टबिन में फेंक दिया। उनका ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है।

फैंस ने जमकर की तारीफ

50 साल की मलाइका की तारीफ में एक फैन ने कहा, 'इस टाइप की चीजों को उन्हें प्रमोट करना चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'यहां इसने दिल जीत लिया।' हालांकि, कई यूजर्स को ये सिर्फ दिखावा लग रहा है। एक ने लिखा, 'कैमरे के सामने हर कोई अच्छा बनता है।'

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की अफवाह

मलाइका की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में रहती है। 1998 में अरबाज खान से शादी करने और फिर 2017 में तलाक लेने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में आईं। अरबाज और मलाइका मिलकर बेटे अरहान की को-पैरेंटिंग करते हैं, लेकिन दोनों की राहें अलग हैं। अरबाज ने जहां शूरा खान से शादी कर ली, वहीं मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाह भी उड़ी। फिलहाल दोनों 2016 से रिश्ते में हैं।

इस फिल्म और शो में आई थीं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका को 'खो गए हम कहां' में कैमियो रोल में देखा गया था। वो वेब सीरीज 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और बीते दिनों बाली वेकेशन की फोटोज शेयर की थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.