कब्जा हटाने का विरोध कर रही महिलाओं के साथ पुलिसिया अभद्रता का वीडियो वायरल...

Updated on 26-05-2023 09:10 PM

सूरजपुर । महिलाओं को बाल पकड़-पकड़कर घसीटा, लात-घूंसे से मारा…फिर भी दिल नहीं भरा तो थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। आशियाना टूटने का विरोध कर रही महिलाओं के साथ सूरजपुर पुलिस ने जानवरों जैसा सलूक किया। पुलिस का इस तरह से मारपीट करते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मियों का ऐसे व्यवहार की, सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हो रही है।

उस वक्त जब आसमान से शोले बरस रहे हैं, गरमी का सितम ने जिंदगी मुहाल कर रखी है, वैसे हालात में जब अतिक्रमण कर बनाये आशियाने को ढहाने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची, तो महिलाएं भड़क गयी। फिर नाराज हुई महिलाओं के साथ क्या हुआ, ये बताने से बेहतर है, कि आप इस वीडियो को देख लीजिये… मामला सूरजपुर का है, जहां नगर सीमा से सटे गांव तिलसिवा में अतिक्रमण हटाने के लिए सूरजपुर प्रशासन के साथ पुलिस की टीम भी गयी हुई थी।


भीषण गर्मी में छत उजड़ने से नाराज महिलाएं पुलिस से उलझ गयी, तो पुलिस ने भी आपा खो दिया। लड़कियों और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाल खींचकर घसीटा और लात घूंसों से पिटाई कर दी। वहीं सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा है कि ..

प्रशासन के साथ टीम गई हुई थी,अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाएं विरोध रही थी, कार्रवाई के बाद जब पुलिस लौट रही थी, तो उस दौरान भी महिलाओं ने विरोध किया, जिसके बाद कुछ महिलाओं पर कार्रवाई की गयी है। जहां तक मारपीट का सवाल है, तो उसकी जानकारी नहीं है, ऐसा कुछ मामला आयेगा, तो जांच करायेंगे। इस मामले में एसडीएम ज्यादा बेहतर बता पायेंगे….

दरअसल तिलसिवा गांव  में गौठान के करीब अतिक्रमण हो रहा था, जिसकी सूचना पर प्रशासन की टीम आज गांव पहुंची थी, जहां बेजा कब्जा को हटाया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ पुलिस की झड़प हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं को मारना पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये है कि महिला पुलिसकर्मी के साथ-साथ पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं को लातों से मारा है। अतिक्रण हटाने पहुंची टीम के साथ में राजस्व विभाग के एसडीएम और तहसीलदार पटवारी भी मौजूद थे।

लात घूंसों और बाल पकड़ पकड़कर मारने के बाद पुलिस ने कुछ महिलाओं को पकड़कर कोतवाली थाना लेकर आ गयी और अपराध दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.