दामाद की चप्पलों से पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल, क्या है इसकी सच्चाई
Updated on
11-05-2023 06:42 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की का पिता दहेज मांगने पर लड़के की पिटाई कर देता है। वीडियो में दिख रहा है कि दहेज में बाइक की मांग के बाद लड़की के पिता लड़के की चप्पलों से पिटाई कर देते हैं। इस वीडियो में यह सुनाई पड़ रहा है कि हम जमीन बेच के तुमको मोटरसाइकिल दिलाए। इस बीच कुछ और लोग आ जाते हैं और बीच बचाव होता है जिसके बाद महिलाएं पारंपरिक गीत गाने लगती है। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगता है। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और अलग-अलग कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को कुछ लोग सही तो कुछ अभिनय वाला बता रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो की हकीकत यह है कि यह शादी असली नहीं और वीडियो स्क्रिप्टेड और मनोरंज के उद्देश्य से बनाया गया है।
वायरल वीडियो के कमेंट में कुछ लोगों ने यह लिखा है कि यह बिहार के मिथिलांचल इलाके का वीडियो है। बातचीत में ऐसा लग भी रहा है। लोग काफी हद तक इसके करीब पहुंच भी गए हैं। मैथिली बाजार नामक यूट्यूब पर वायरल वीडियो का हिस्सा दिख रहा है। इसे 8 मई 2021 को इस चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में अभिनय करने वाले कलाकारों का नाम भी लिखा है।
इस चैनल पर ऐसे ही कई और दूसरे वीडियो भी दिख जाएंगे। अभी हाल ही में इस वीडियो के क्लिप को ट्विटर यूजर @ManojPamar ने 8 मई को पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा - वाह ससुर जी... दामाद जी ने मोटरसाइकिल क्या मांगी... आनंद लीजिए पर दहेज नहीं। इस वीडियो को काफी लाइक और व्यूज मिल चुके हैं और तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…