फिल्मों से अधिक सोशल मीडिया पर रील्स बना रहीं विद्या बालन, बताया- कैसे और कब लग गई ये लत
Updated on
01-06-2024 01:16 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब रील्स बना रही हैं और इसे लेकर इन दिनों काफी चर्चा में भी हैं। विद्या ने दो साल पहले सोशल मीडिया पर कदम रखा था और अब रील्स बनाने को लेकर उन्होंने बात की है। उन्होंने बताया कि ये रील्स बनाने की लत उन्हें कहां से और कैसे लगी है।सोशल मीडिया पर रील बनाने और वायरल होने के अपने अनुभव पर बात करते हुए विद्या ने बताया, 'लगभग दो साल पहले मैं लंदन में नीयत फिल्म की शूटिंग कर रही थी, इस दौरान मेरे पास बहुत समय था। मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा कि हम रील क्यों नहीं बनाते।'
पहला वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया से प्यार
अपना पहला वीडियो वायरल होने के बाद से ही विद्या को सोशल मीडिया से प्यार हो गया। इसी के साथ वह सोशल मीडिया से जुड़ाव महसूस करने लगीं। उसके बाद एक्ट्रेस फिर रुकी नहीं। इसके बाद से लगातार अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया पर रील्स बना रही हैं।