विद्युत जामवाल करने जा रहे हैं हॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में निभाएंगे धालसिम का किरदार

Updated on 15-07-2025 12:29 PM
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने काफी हिंदी फिल्में कीं लेकिन पॉप्युलैरिटी उस हिसाब से हासिल नहीं हुई, जिस तरह से उनके साथी कलाकारों को मिली। हालांकि अब उन्होंने शायद अपना टेस्ट बदलने का प्लान किया है। 'कमांडो' एक्टर कथित तौक पर लेजेंड्री एंटरटेनमेंट की अपकमिंग लाइव-एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में धालसिम का रोल करेंगे, जो फेमस वीडियो गेम फ्रैंचाइजी पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिर, ये एक्टरे डेब्यू की तरफ इशारा है।

विद्युत जामवाल को मार्शल आर्ट्स का बहुत शौक है। उन्होंने कई फिल्मों में इसका प्रदर्शन भी किया है। अह वह हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं और उम्मीद है कि उसमें भी कुछ ऐसी कलाबाजी नजर आएगी। वह फिल्म में जो धालसिम का किरदार निभा रहे हैं, वो एक सस्पेंस से भरा हआ है। उसे पहली बार 1991 में 'स्ट्रीट फाइटर II' में दिखाया गया था। ये कैरेक्टर सिर्फ अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करने के लिए और उनका सपोर्ट करने के लिए दुनिया से लड़ता है।

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म में कौन-कौन

विद्युत जामवाल के अलावा इस मूवी में एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटीनो, कैलिना लियांग, डेविड दास्तमालतियन, कोडी रोड्स, जेसन मोमोआ, कर्टिस जैक्सन, ओरविल पेर, एंड्रयू शुल्ज, रोमन रेन्स और हुरकी गोटो अलग-अलग अहम किरदार में नजर आएंगे। इनके साथ बॉलीवुड एक्टर स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म की कहानी

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अभी तक तय नहीं हुई है। लेकिन 'स्ट्रीट फाइटर' ग्लोबल मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दुनियाभर के योद्धा एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं। ये फिल्म कल्ट फ्रैंचाइजी को फैंस की नई जेनेरेशन के सामने अलग तरह से पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विद्युत जामवाल अब ईशान खट्टर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.