विजय शाह मामला: 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के सालभर बाद भी MP सरकार मौन

Updated on 27-07-2026 02:55 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को सुनवाई करेगा। इससे पहले 24 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई किसी कारणवश स्थगित हो गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच को भी अगले महीने लगभग एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। ऐसे में आगामी सुनवाई इस मामले में अहम मानी जा रही है।
शीर्ष अदालत के पूर्व आदेशों के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक अभियोजन स्वीकृति और अन्य निर्देशों के पालन को लेकर कोई अंतिम निर्णय सार्वजनिक नहीं किया है। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट भी अभी तक दाखिल नहीं की गई है।
अब 7 अगस्त को होने वाली सुनवाई से पहले राज्य सरकार को अदालत में विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी।
गौरतलब है कि अगस्त में ही विजय शाह के बयान की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट को भी पूरा एक साल हो जाएगा, लेकिन सरकार इस पर अभियोजन की मंजूरी को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं ले सकी है।

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: 'इनफ इज इनफ'

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार की ढिलाई पर कई बार सख्त नाराजगी जता चुका है:
19 जनवरी की फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि एसआईटी अगस्त 2025 में ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप चुकी है, फिर भी अभियोजन की मंजूरी पर फैसला क्यों नहीं लिया गया? कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने और एसआईटी को मंत्री के पुराने विवादित बयानों की भी जांच करने के निर्देश दिए थे।
8 मई की टिप्पणी: शीर्ष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए इनफ इज इनफ' कहा और चार सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने की हिदायत दी थी।
24 जुलाई की स्थिति: अदालत को सूचित किया गया कि नोटिस की तामील और अतिरिक्त हलफनामे दाखिल होने के बावजूद पिछले आदेशों का पालन अब तक नहीं हुआ है।

मामले से जुड़े मुख्य बिंदु

7 अगस्त को अगली सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की अनुपालन रिपोर्ट पर रहेगी नजर।
SIT की रिपोर्ट लंबित: अगस्त 2025 में सौंपी गई एसआईटी रिपोर्ट पर 1 साल बाद भी फैसला अधर में।
अभियोजन की मंजूरी पर संशय: मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई/अभियोजन की अनुमति देने पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.