दिल्ली में अमित शाह से मिले विजयवर्गीय:भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष के घर सीएम और तोमर की बंद कमरे में आधे घंटे हुई चर्चा

Updated on 20-09-2025 12:07 PM

मप्र में बीजेपी के संगठन और सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों की सरगर्मी तेज है। इस बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शुक्रवार को मुलाकात की।

मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा- आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से भेंट कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर उनसे विविध समसामयिक और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। गृह मंत्री जी से प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में भी चर्चा हुई।

तोमर के घर सीएम ने की आधे घंटे चर्चा इधर, रीवा से लौटने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव देर शाम भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के घर पहुंचे। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक सीएम और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई।

खराब सड़कों पर बीजेपी में मची है कलह बता दें कि ग्वालियर में लगातार सड़कें धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। सड़कों की खराब हालत को लेकर ग्वालियर में खूब राजनीति हो रही है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो दिन पहले प्रशासनिक अफसरों की बैठक में सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ सड़कों पर सुधार कार्य भी शुरू हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.