विकास पर्व ने बनाया प्रदेश में विकास का वातावरण

Updated on 22-07-2023 12:28 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व प्रदेश में विकास का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक निर्माण कार्य किए गए हैं। साथ ही जन-कल्याण की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। विकास का यह संदेश आमजन तक पहुँचना चाहिए। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विकास पर्व में अनेक कार्यों के लिए भूमि-पूजन हो रहे हैं, सम्पन्न कार्यों के लोकार्पण हो रहे हैं। जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले की अधिकतम भागीदारी विकास पर्व में होना चाहिए। शीघ्र ही प्रदेश में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट-कार्ड आम जन के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं दिन-रात जनसेवा में व्यस्त हूँ। इस नाते प्रशासकीय अमले से भी कठोर परिश्रम की आशा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के संबंध में कलेक्टर्स और जन-प्रतिनिधियों से समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास पर्व की गतिविधियों में सभी को हिस्सा लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को यह जानकारी मिलना चाहिए कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। कई कार्यों में तो मध्यप्रदेश ने रिकार्ड तोड़े हैं। सड़क, पानी, बिजली, विद्यालय-भवनों के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि विकास पर्व की गतिविधियों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टों के वितरण का कार्य भी किया जाये। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाए। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में पट्टों का वितरण, अवैध कॉलोनियों को वैध करना, स्वीकृत सड़कों का शिलान्यास आदि कार्यक्रम निर्धारित कर आमजन की उपस्थिति में किए जाएं। नागरिकों को जानकारी मिलना चाहिए कि वर्ष 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश कैसा था और अब कैसा है। इस तुलनात्मक स्थिति से ही प्रगति का अंदाज लगाया जा सकता है।

इन जिलों में विकास पर्व की गतिविधियां सराहनीय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर में विकास पर्व की गतिविधियां सबसे अचछी हैं। अन्य जिले भी कार्य कर रहे हैं। आज ही नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 825 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन हुआ है।

खाद/उर्वरक की समस्या नहीं आने दें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों में मूंग और उड़द के उपार्जन के कार्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को भुगतान में देरी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों में खाद और उर्वरक की समस्या नहीं आना चाहिए। अभी तक ऐसी शिकायतें नहीं मिली हैं, लेकिन भविष्य में भी शिकायतें न मिलें और किसानों को समय पर खाद और उर्वरक का प्रदाय होता रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नगरीय विकास के लिए जारी राशि को जिला और निकाय स्तर पर आवंटित करना है। वर्षा के कारण सड़कों की क्षति को समय पर सुधारने पर भी ध्यान दिया जाये। वीसी में कलेक्टर्स ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बनी लाड़ली बहना सेनाओं की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को प्रशिक्षण की पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायकों और सांसदों सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों को लाड़ली बहना की सदस्यों से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। आगामी 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना में नए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। नई पात्र बहनों को सितम्बर माह से योजना की राशि मिलने लगेगी। बैठक में विधायक श्री रामपाल सिंह, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.