विकास यात्रा प्रदेश में विकास की बुनियाद को करेंगी सशक्त-मंत्री सुश्री ठाकुर

Updated on 14-02-2023 05:03 PM

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को शासकीय योजना का लाभ पहुँचाना है। विकास यात्रा प्रदेश के विकास की बुनियाद को और अधिक सशक्त करेंगी। विकास यात्रा के दौरान मंत्री सुश्री ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र में अब तक 55 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। विकास यात्रा में ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अनेक स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास का क्रम अनवरत जारी रहेगा।

महू विधानसभा क्षेत्र को अब तक 55 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मंत्री सुश्री ठाकुर ने विकास यात्रा के दौरान महू विधानसभा क्षेत्र को अब तक 55 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिचौली में विकास कार्यों का शुभारंभ कर विकास यात्रा की शुरुआत की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने पंचायत जाकुखेड़ी में 1 करोड़ 88 लाख रुपए, पंचायत सिहोद में 1 करोड़ 35 लाख, पंचायत दर्जनपुरा में 48 लाख, पंचायत जाफराबाद में 14 लाख, पंचायत यशवंत नगर में 15 करोड़ 84 लाख और पंचायत काकरिया में 4 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। विकास यात्रा के मंत्री सुश्री ठाकुर ने इंदौर जिले के बैका गाँव में 12 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तालाब का भूमि पूजन किया। बैका तालाब सिमरोल मंडल के ग्राम बैका में 530 हेक्टेयर की भूमि को सिंचित करेगा। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि बैका तालाब इस क्षेत्र का भाग्य और भविष्य बदलेगा। किसान परंपरागत फसलों के साथ अब सब्जी की खेती कर पाएंगे। इंदौर जिले में विकास यात्राओं का सिलसिला जारी रखते हुए मंत्री सुश्री ठाकुर ने महू जनपद पंचायत में विकास यात्रा निकाली। मंत्री सुश्री ठाकुर ने पंचायत शिवनगर, जोशीगुराडिया, घोसिखेड़ा और सिमरोल में 2 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने ग्राम पंचायत सिमरोल, मेमदी, दतोदा और हरसोला में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। ग्राम मेमदी में 1 करोड़ 88 लाख रुपए और ग्राम पंचायत दतोदा में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के करीब एक करोड़ 44 लाख रुपए से निर्मित होने वाले सिमरोल विद्युत वितरण केंद्र का भूमिपूजन किया। विधानसभा क्षेत्र महू में विकास यात्रा के क्रम में सिमरोल मंडल स्थित ग्राम पंचायत नेउगुराडिया में 1 करोड़ 32 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चोरड़िया में 1 करोड़ 32 लाख , भगोरा में 2 करोड़ 28 लाख और ग्राम पंचायत आम्बा चन्दन में 8 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने आम सभा को सम्बोधित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने आँगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं से चर्चा भी की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि विकास कार्यों के रूप में ग्राम में नवीन आँगनबाड़ी का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय बाउंड्री वॉल निर्माण, नल जल योजना, व्यायामशाला, बाज़ार, शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय आदि विकसित किए जाएंगे। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि विकास यात्रा में निरंतर विकास गंगा का प्रवाह जारी है। सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी पात्र हितग्राही और उसका परिवार किसी भी शासकीय योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।।

विकास यात्रा मंगलवार को भैसलाय से उमरिया

मंत्री सुश्री ठाकुर मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान महू के ग्राम भैसलाय, सोनवाय, पानदा, नावदा बोरखेड़ी और उमरिया में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेगी। साथ ही ग्राम वासियों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.