सबकी सहभागिता से बनेगी ग्राम विकास की कार्ययोजना : कलेक्टर प्रजापति

Updated on 25-09-2025 12:33 PM

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति आज 'आदि कर्मयोगी अभियान' के निरीक्षण हेतु ग्राम रेंगाकठेरा पहुंची। यहां उन्होंने ग्रामीणों से आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य एवं ग्राम विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, एसडीएम श्री हेमेन्द्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।      

कलेक्टर प्रजापति ने ग्रामीणों से कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम विजन  तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत सरकार अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामीण विकास एवं आजीविका मूलक गतिविधियों के माध्यम से विकास की कार्ययोजना बना रही है। जिसमें आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है, क्योंकि गांव की समस्या एवं आवश्यकता की जानकारी आपको बेहतर है। गांव के विकास में सभी का योगदान आवश्यक है।

कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि गांव में कुपोषण, एनीमिया, नशा मुक्ति अभियान चलाए साथ ही सबके पास आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज हो सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि स्कूलों की तरह अब आंगनबाड़ी में भी 6 वर्ष तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा हैं। उन्होंने सभी पालकों को इसका लाभ लेते हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने को कहा। उन्होंने सरपंच एवं ग्रामीणों से कहा कि स्वस्थ शिशु के लिए मां का स्वस्थ होना आवश्यक है, उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों को खून जांच हेतु प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार कुपोषण से सुपोषण की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है, इसमें ग्रामीण सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाए। इसी प्रकार पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुन: स्कूल भेजें साथ ही बेरोजगार युवाओं के रुचि अनुसार ट्रेनिंग हेतु कार्ययोजना बनाए ताकि गांव के युवाओं को रोजगार मिल सके।

कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डोर-टू-डोर ट्रांजिट वॉक के माध्यम से एक सशक्त ग्राम विजन बनाए। सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने कहा कि ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों सहित मनरेगा अंतर्गत कार्यों को भी शामिल करें। साथ ही आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले ग्राम सभा में अनुमोदन करें, ताकि अन्य विकास कार्य ग्राम में हो सके, और उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.