मंगलवार को पहला पर्व ग्राम, जानें कब कहा होगा उत्सव

Updated on 23-02-2023 06:25 PM

बड़वानी क्षेत्र का प्रमुख त्योहार भौंगर्या इस बार 28 फरवरी मंगलवार से 6 मार्च सोमवार तक मनाया जायेगा। सम्पूर्ण जिले में होली जलने के एक सप्ताह पूर्व से लगने वाले 45 हाट बाजार में भौंगर्या पर्व मनाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण बड़वानी जिले में नियमित रूप से 40 ग्रामों में साप्ताहिक हाट-बाजार लगते है, जबकि 5 ग्रामों में विशेष रूप से भौंगर्या के लिये वर्ष में एक दिन हाट-बाजार का आयोजन किया जाता है।

जिले में 28 फरवरी मंगलवार को ग्राम बालकुंआ, रोसर, पलसुद नागलवाडी, मण्डवाडा, चाचरिया, बाबदड, बिजासन में,

1 मार्च बुधवार को ग्राम ग्राम सिलावद, बालसमुद, घटया, धवली, धनोरा, भवती, सेमलेट में,

2 मार्च गुरूवार को ग्राम पाटी, राजपुर, दवाना, राखी बुजुर्ग, बलवाडी, जोगवाड़ा में,

3 मार्च शुक्रवार को ग्राम मेणीमाता, बोकराटा, ठीकरी, मोयदा, तलवाडा, वरला, झोपाली में,

4 मार्च शनिवार को ग्राम गंधावल, ओझर, भागसुर, वझर, खेतिया, मटली में,

5 मार्च रविवार को ग्राम बड़वानी, चेैरवी, पोखल्या, बरूफाटक, पानसेमल, सेंधवा, इन्द्रपुर में,

6 मार्च सोमवार को गारा, जुलवानिया, निवाली, अंजड़, सोलवन, जूनाझीरा में भौंगर्या पर्व मनाया जाएगा।

जिले की 9 तहसीलों में लगने वाले हाट-बाजार बड़वानी तहसील में नियमित रूप से बड़वानी, सिलावद, मेणीमाता, तलवाडा बुजुर्ग, बालकुंआ, बिजासन में हाट-बाजार लगता है, जबकि वर्ष में एक बार ग्राम भवती में भौंगर्या हाट बाजार का आयोजन किया जाता है।

  • पाटी तहसील में नियमित रूप से पाटी, गंधावल, बोकराटा, रोसर, चेरवी, गारा, पोखल्या, जूनाझीरा, सेमलेट में हाट-बाजार लगता है।
  • राजपुर तहसील में नियमित रूप से पलसूद, नागलवाडी, ओझर, जुलवानिया, राजपुर, भागसुर, बालसमुद्र में हाट-बाजार लगता है, जबकि वर्ष में एक बार ग्राम इनद्रपुर व मटली में भौंगर्या हाट-बाजार का आयोजन किया जाता है।
  • ठीकरी तहसील में नियमित रूप से ठीकरी, दवाना, बरूफाटक में हाट बाजार लगता है।
  • निवाली तहसील में नियमित रूप से निवाली, वझर में हाट बाजार लगता है, जबकि वर्ष में एक बार ग्राम जोगवाडा में भौंगर्या हाट-बाजार का आयोजन किया जाता है।
  • पानसेमल तहसील में नियमित रूप से पानसेमल, खेतिया, राखी बुजुर्ग, मोयदा, घटया में हाट बाजार लगता है ।
  • अंजड़ तहसील में नियमित रूप से अंजड़, मण्डवाडा, तलवाडा में हाट-बाजार लगता है ।
  • वरला तहसील में नियमित रूप से वरला, बलवाडी, धवली, सोलवन में हाट-बाजार लगता है ।
  • सेंधवा तहसील में नियमित रूप से सेंधवा, चाचरिया, धनोरा, झोपाली में हाट-बाजार लगता है, जबकि वर्ष में एक बार ग्राम बाबदड़ में भौंगर्या हाट-बाजार का आयोजन किया जाता है।
  • भौंगर्या में जनपदे-नगर निकाय करवाएंगी व्यवस्थाएं

    बैठक में कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग ने जनपदों के सीईओ व नगर निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि वे उनके शहर या क्षेत्र में जहां पर भी भौंगर्या पर्व के हाट-बाजार लगेंगे।वे वहां पर पीने के पानी सहित साफ-सफाई की विशेष व्यवस्थाएं पूर्व वर्षो के समान करवायेंगे। साथ ही आवश्यक होने पर चूने की लाईन भी डलवाने की व्यवस्थाएं करवायेगी, जिससे हाट बाजार में समुचित व्यवस्थाएं बनी रहे। इसके साथ ही कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने खाद्य निरीक्षकों के माध्यम से सुनिश्चित करायेंगे कि हाट बाजारों में बिकने वाली खाद्य सामग्री मानक स्तर की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.