गांव-गांव, नगर-नगर, मतदाता जागरूकता अभियान की चली लहर

Updated on 11-08-2023 06:11 PM

महासमुन्द । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से जारी है। इस दौरान अर्हता तिथि 1 अक्टूबर की स्थिति में जो मतदाता 18 वर्ष पूर्ण करेंगे उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा गांव-गावं में भी सेक्टर बनाकर ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का प्रदर्शन कर मतांकन की जानकारी दी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिले भर में यह कार्यक्रम संचालित है।

स्वयं सेवी संस्थाओं को दी गई जानकारी
कार्यक्रम के तहत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति एस.आलोक के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी संस्था के स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने बताया 2 अगस्त से 21 अगस्त तक संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें 1 अक्टूबर की स्थिति में जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं ऐसे युवक-युवती मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने के लिए फॉर्म 6 भर सकते हैं इसी तरह स्थाई रूप से स्थानांतरित अथवा व्यक्तियों के नाम विलोपन के लिए फॉर्म 7 तथा नाम में संशोधन के लिए फार्म 8 भरा जा सकता है। इसके लिए 12 एवं 13 अगस्त को प्रत्येक मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने एक जागरूक नागरिक होने के नाते अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था के समन्वयक प्रियांशु तिवारी ने उपस्थित सदस्यों को मतदान हेतु शपथ दिलाई।

लाइवलीहुड कॉलेज में 12 छात्र-छात्राएं बनेंगे मतदाता

इसी तरह गुरूवार को महासमुंद स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मतदान अपील करने स्वीप टीम पहुंची. वहां सर्वे पर ज्ञात हुआ कि 12 छात्र-छात्राएं 18 वर्ष की हो चुकी है लेकिन मतदाता नहीं बने हैं अतः उन्हें मतदाता कैसे बने इसकी जानकारी दी गई तथा मौके पर ही फार्म भराया गया एवं उन्हें जानकारी दी गई कि 12 एवं 13 अगस्त को प्रत्येक मतदान केंद्र में विशेष शिविर आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात छात्र छात्राओं के द्वारा मतदान शपथ लिया गया। इसी तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा जिला-महासमुन्द के रासेयो इकाई द्वारा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन किया गया जिसमें नये मतदाताओं को गुलाल लगा कर स्वागत किया गया साथ ही विद्यार्थियों को अपने अपने घरों में भी मतदान हेतु घर के सदस्यों को  प्रेरित करने के  लिए प्रोत्साहित किया गया।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम का प्रदर्शन, ग्रामीणों को दी जा रही जानकारी
वहीं मोबाइल वैन प्रशिक्षक टीम के साथ महासमुंद विधान सभा के कई मतदान केन्द्रो में जा-जाकर ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन कर मतदाता जागरूक अभियान का संदेश दे रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने बताया कि 10 अगस्त को ग्राम कौंवाझर, मालीडीह, खैरझिटी, कुकराडीह, तेंदूवाही एवं 11 अगस्त को सेक्टर क्रमांक 4 अछोला ,गढ़सिवनी ,पीढ़ी मोहकम ,खडसा ,जोबा में ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। यहां मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत चलित मोबाइल वैन के ईव्हीएम पर मतांकन किया और व्हीव्ही पैट पर अपने मतों का वेरिफिकेशन किया तथा रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये। वहीं प्रशिक्षण के माध्यम से वे मतदान और मतदान की प्रक्रिया को भली भांति लोगों को बताया जा रहा है। प्रदर्शन करके व चर्चा के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को ऑडियो, वीडियों द्वारा किया जा रहा जागरूक
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा लगातार दिव्यांग को मतदाता बनाने एवं मतदान हेतु जागरूक करने शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा महासमुंद के  मतदान केंद्र सिरपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 04 नवीन मतदाता को फार्म भराया गया। इस कार्यक्रम में मतदान जागरूकता गीत ‘‘मैं भारत हूँ’’ का ऑडियो सभी शिविरार्थियों को श्रवण कराया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.