जंगल गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, कई दिन बाद मिला कंकाल

Updated on 06-02-2026 12:09 PM

कांकेर । जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कोरर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुर्री गांव में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीण का कंकाल और खोपड़ी मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पूरी तरह से औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है, हालांकि परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण बांस काटने के लिए पहाड़ी इलाके में गया था, जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कंकाल के पास बांस मिलने से इस आशंका को बल मिला है।

बताया जा रहा है कि मृतक रविवार 1 फरवरी की शाम अपनी बेटी के घर से भानुप्रतापपुर के पास कोर्राम पारा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन सुबह परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार दो दिन तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। मंगलवार शाम मृतक के दामाद को पहाड़ी क्षेत्र में कुछ कपड़े दिखाई दिए, जो मृतक के बताए जा रहे हैं। आशंका होने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की, जिसके बाद पहाड़ी पर मानव खोपड़ी बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल के आसपास मृतक के शरीर के अन्य अवशेषों की तलाश कर रही है। साथ ही तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से कुर्री गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में तेंदुए की आवाजाही पहले भी देखी गई थी, लेकिन अब हमला होने के बाद लोग जंगल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने या इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.