पीएम आवास में रोजगार सहायक पर 31 लाख से ज्यादा के गबन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Updated on 03-09-2025 12:30 PM

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियादें सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम उड़ांगी के रोजगार सहायक पर लगभग 159 पीएम आवास हितग्राहियों से मनरेगा मजदूरी की राशि का गबन किये जाने की शिकायत हुई। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 जनदर्शन में आमागोहन निवासी धनेश्वरी सूर्यवंशी ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके पति की जनवरी 2024 मंे मौत हो गई। उन्होंने ग्रामीण बैंक खोंगसरा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कराया था। लगभग डेढ़ साल बाद में बीमा राशि उन्हें नहीं मिल पाई है। बैंक प्रबंधन द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को उनका आवेदन सौंपते हुए इसका समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बछालीखुर्द के सरपंच ने अपने ग्राम में सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए आवेदन दिया। क्रेडा विभाग को इसका सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उड़ागी के पीएम आवास के हितग्राहियों ने रोजगार सहायक पर मजदूरी की राशि का गबन किये जाने की शिकायत करते हुए जांच एवं राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि 150 हितग्राहियों के लगभग साढ़ेे 31 लाख की राशि फर्जी मस्टर के जरिए निकाल खा लिये हैं। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को उनका ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गिरधौना निवासी महिला किसान श्रीमती कामिनी साहू ने स्वतः नामांतरण के अंतर्गत प्राप्त भूमि की ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत की। तखतपुर एसडीएम को इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा खिलावन पटेल ने खूंटाघाट जलाशय के मस्तुरी विकासखण्ड के अंतिम छोर पर स्थित गांवों में पानी नहीं पहुंचने की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के ईई को उनका ज्ञापन सौंपते हुए हर संभव कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल्हा के ग्राम बिटकुली निवासी यश कुमार दिवाकर ने तालाब में अपने पिता की मृत्यु होने के एक वर्ष बाद भी मुआवजा राशि नहीं मिलने की जानकारी देते हुए सहायता की मांग की। कलेक्टर ने उनका आवेदन एसडीएम बिलासपुर को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मल्हार सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष ने अपने पुत्र का कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पर लगा लेने की शिकायत जनदर्शन में की गई। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए संयुक्त पंजीयक को निर्देश दिए। बेलगहना तहसील के ग्राम करही कछार के ग्रामीणों ने शिवम हास्पिटल के संचालक द्वारा लगभग 10-12 एकड़ भूमि पर कब्जा कर विक्रय करने की शिकायत करते हुए ज्ञापन दिए। कोटा एसडीएम को प्रकरण की जांच करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त  अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। लगभग 80 लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.