विकास यात्रा में "ग्राम रत्न" सम्मान से ग्रामीण हो रहे सम्मानित

Updated on 11-02-2023 06:01 PM

संत रविदास जयंती से प्रारंभ हुई विकास यात्रा का रथ गाँव-गाँव घूम रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार आमजन को लाभान्वित करने के लिये हर जिला नवाचार कर रहा है। विकास यात्रा में सीधी जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 ग्रामीणों को "ग्राम रत्न" सम्मान दिया गया है। विकास यात्रा के दौरान 6 दिन में 1236 करोड़ 14 लाख रूपये के 7526 कार्यों का भूमि-पूजन और 931 करोड़ 02 लाख रूपये के 10 हजार 714 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास यात्रा निकाल कर जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितधारकों को हितलाभ प्रदान किये जा रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जा रहा है। सभी जिलों में अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने और जन-जागरूकता के लिये विभिन्न नवाचार भी किये जा रहे हैं।

जिलों के नवाचार

सीधी जिले के प्रत्येक ग्राम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 ग्रामीणों को चिन्हित कर "ग्राम रत्न" सम्मान दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने के लिये श्री अन्न (मोटा अनाजसंग्रहालय एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इको/आनंद उप वन सह पर्यटन केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। नरसिंहपुर जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में डग पोंड की स्थापना, एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर अभियान, जाति प्रमाण-पत्र वितरणभू-लेख शुद्धिकरण और आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड के लिये शिविर लगाए जा रहे हैं। कटनी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में दवा सेवन करने के लिये शपथ दिलाई जा रही है।

देवास जिले की ग्राम पंचायतों में विगत 15 सालों में किये गये अधो-संरचनात्मक कार्यों के उल्लेख की विकास की दीवार बनाई गई है। प्रत्येक गाँव में विकास उप वन विकसित किये जा रहे हैं। गाँव-गाँव में बुक एवं खिलौना कलेक्शन ड्राइव चल रही है। हॉस्टल में पुस्तकालय बनाने के लिये पुस्तकें और खिलौने आँगनवाड़ियों के लिये एकत्र किये जा रहे हैं। जाति प्रमाण-पत्र बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गाँव में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और आँगनवाड़ियों में बच्चों को खुशहाली की टोकरी का वितरण किया जा रहा है।

भोपाल में नि:शुल्क जाँच एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और सफाई कर्मियों का सम्मान हो रहा है। ग्वालियर में प्रत्येक विकास दिवस-एक योजना में प्रत्येक दिन एक निर्धारित योजना में समस्त हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जा रहे हैं।

हरदा में विकास यात्रा का प्रारंभ जल-कलश पूजन से किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड के लिये विकास कार्यों की जानकारी, शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी के बुकलेट-पंपलेट तैयार किये गये। यात्राओं में हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.