कुदुरमाल शिविर में ग्रामीण हुए लाभान्वित

Updated on 20-06-2025 12:44 PM

कोरबा । जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के तहत विकासखण्ड कोरबा के कुदुरमाल क्लस्टर में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर हाईस्कूल कुदुरमाल परिसर में बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, कुदुरमाल, पताढ़ी, सेमीपाली एवं उरगा ग्रामों के हितग्राहियों हेतु आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान कुल 89 हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया। शिविर में जनजातीय परिवारों को 12 आधार कार्ड, 52 राशन कार्ड,10 मनरेगा जॉब कार्ड, 01आयुष्मान कार्ड , 9 पेंशन स्वीकृति, 3 उज्ज्वला कनेक्शन, 2 जनधन खाते शामिल हैं।

शिविर में बरीडीह सरपंच श्रीमती रिंकी कंवर सेमीपाली सरपंच राजेन्द्र सिंह कंवर देवरमाल सरपंच लालसिंह कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती कौशाम्बी गबेल विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती महेश्वरी साव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बन रहा है, बल्कि जनजातीय समुदाय के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.