
मरवाही। जिले के चिचगोहना इलाके में उस समय हड़कप मच गया, जब गांव के ही रहने वाले राय परिवार के घर में एक, दो नहीं बल्कि तीन तीन जंगली सुअर घुस आए. फिर क्या था। घर वाले घर से बाहर भाग खड़े हुए और इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। वन अमले ने काफी मशक्कत के बाद तीनों जंगली सुअर को घर से बाहर खदेड़ा. जिसके बाद जंगली सुअर जंगल की ओर भाग खड़े हुए।