ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक

Updated on 09-01-2025 02:08 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ अभियान के तहत 8 जनवरी को धमतरी जिले में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में 16 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से स्वामित्व कार्ड सौंपे। यह कार्यक्रम स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी भूमि में निवासरत हितग्राहियों को मालिकाना हक प्रदान करना है।

कार्यक्रम में धमतरी तहसील के ग्राम करेठा, कुरूद, मगरलोड, भखारा, नगरी और बेलरगांव तहसीलों के हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्ड डिजिटल प्रणाली में तैयार किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक भूखंड का एक विशिष्ट यू.एल.पिन नंबर और क्यूआर कोड प्रिंट है। हितग्राही इस क्यूआर कोड को स्कैन कर कहीं भी, कभी भी अपने स्वामित्व अभिलेख का प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।

स्वामित्व योजना से हितग्राहियों को उनकी भूमि पर मालिकाना हक मिलेगा, जिससे वे बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे और अन्य वित्तीय लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमि का सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा भी आसान हो जाएगा। साथ ही, सरकारी परिसंपत्तियों का उचित पर्यवेक्षण और अतिक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।



धमतरी जिले के 644 ग्रामों में से 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे कराया गया, जिसके आधार पर 9402 अधिकार अभिलेख तैयार किए गए। इन अभिलेखों को सॉफ्टवेयर में अपलोड कर आज से वितरण प्रक्रिया शुरू की गई। शेष अभिलेखों का वितरण ग्राम पंचायतों और तहसीलों के माध्यम से किया जाएगा। स्वामित्व योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने खुशी जताई और कहा कि स्वामित्व कार्ड मिलने से उनके जीवन में आसानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.