ग्रामीणों को गांव में ही मिला समाधान, दानीकोकड़ी में लगा समाधान शिविर

Updated on 27-05-2025 01:05 PM

दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा के ग्राम दानीकोकड़ी में आज समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाधान शिविर में क्षेत्र के 19 ग्रामों के ग्रामीणों ने भाग लिया। विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाधान शिविर शासन की एक अभिनव और जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित निराकरण करें।

विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को बोनस, जैसी जनहितकारी योजनाओं को ‘साय-साय’ क्रियान्वित किए जाने की बात कही। उन्होंने समाधान शिविर में लगे प्रत्येक विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे आवेदन निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच से शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति साझा की। समाधान शिविर में 19 ग्रामों से कुल 2435 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 2357 निराकृत हैं।

शिविर में हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत 13 किसानों को अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 2 हितग्राही लाभान्वित, 2 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को चर्म शिल्प योजना के तहत मोची पेटी एवं औजार का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम  सोनल डेविड, जनपद सीईओ धमधा  किरण कौशिक, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.