अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई, निर्माण में लापरवाही के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

Updated on 31-07-2026 12:19 PM

कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन रही सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर प्रशासन और निर्माण एजेंसी का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में अधूरी सड़क लोगों के लिए राहत की बजाय मुसीबत बन गई है।

जानकारी के अनुसार करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग दो महीने पहले शुरू हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने केवल 15 दिनों तक काम किया और उसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चला गया। सड़क की खुदाई के बाद काम बंद होने से बारिश में पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 500 लोग आवाजाही करते हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है, जबकि कई बार फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर 12 जुलाई को कलेक्टर को लिखित शिकायत भी सौंपी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.