जिले के ग्रामीण इलाकों में समस्या-शिकायतों के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

Updated on 09-04-2025 01:22 PM

जगदलपुर । राज्य शासन द्वारा प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत मंगलवार से शुरू प्रथम चरण में जिले के ग्रामीण इलाकों में समस्या-शिकायतों के निराकरण सहित योजनाओं के तहत मांगों के समाधान के लिए लिए ग्रामीणों ने उत्साह दिखाया और अपने आवेदन पत्र ग्राम पंचायत मुख्यालयों में स्थापित समाधान पेटियों में डाला। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में भी नागरिकों ने अपने बुनियादी सुविधाओं से सम्बंधित समस्याओं के निदान हेतु आवेदन पत्र समाधान पेटियों में डाला। जगदलपुर ब्लॉक के कुरंदी ग्राम पंचायत मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल परिलक्षित हुआ जब ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह ड्यूटीरत कर्मचारी पहुंचे तो पहले से ही ग्रामीण यहां अपनी समस्या सम्बन्धी आवेदन पत्र देने एकत्र हो गए थे। मौके पर उपस्थित सोनाधर बघेल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं बीते महीने 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग गुरु बघेल ने कहा कि वे वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी अपनी समस्या और मांगों के निराकरण की आस लेकर आवेदन पत्र देने यहां पहुंची थीं। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए ड्यूटी में लगे माड़पाल के शिक्षक  सूर्यपाल कश्यप ने बताया कि  कई बुजुर्ग ग्रामीण आवेदन लिख नहीं पाते उनका आवेदन पत्र तैयार कर उन्हें दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि सुशासन तिहार-2025 आयोजन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।


तीन चरणों में हो रहा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन


      सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने सहित  https://sushasantihar.cg.nic.in    एक पोर्टल भी बनाया गया है।

       सुशासन तिहार के अंतर्गत 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों,जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जिला कार्यालय इत्यादि में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था हाट-बाजारों में भी की गई है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी https://sushasantihar.cg.nic.in/ पोर्टल में व्यवस्था है, जनसाधारण कॉमन सर्विस सेंटर में भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.