विनायक ने जीती रेस, जेल जाएगी सई

Updated on 05-11-2022 06:02 PM
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स एक ओर जहां खुश हैं कि शो टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर अनुपमा को टक्कर दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनकी समस्याएं भी बढ़ गई हैं। शो को उसके ट्विस्ट की वजह से काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। क्यों ट्रोल हो रहे हैं 'गुम है किसी के प्यार में'  (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Troll)के मेकर्स और क्या है सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
शो में आगे क्या होगा
दरअसल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि विनायक ने रेस को जीत लिया है। इसके बाद से विराट का परिवार काफी खुश है और विनायक की जीत का जश्न मनाएंगे। इस पल को सभी सेलिब्रिट करेंगे। यही नहीं परिवार के सभी लोग विनायक के ठीक होने का क्रेडिट विराट और पाखी को देंगे। वहीं दूसरी ओर विराट, सई को सवि से अलग करने की तैयारी में है। इसके साथ ही साथ विराट काम को अंजाम देने के लिए  सई को जेल में भी डाल देगा।
ट्रोल हा रहा है शो
दरअसल ये जो बदलाव मेकर्स ने  शो में ट्विस्ट लाने के लिए डाले हैं, ये सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नील भट्ट के साथ साथ सोशल मीडिया यूजर्स ऐश्वर्या शर्मा को भी खूब सुना रहे हैं। शो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन्स देखने को मिल रहेहैं। ऐसे ही एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'किसी को भी सई का दर्द नहीं नजर आ रहा है। सई के सामने पूरा परिवार खुशियां मना रहा है। इन घरवालों को सजा मिलनी चाहिए। इन लोगों ने एक लड़की की जिंदगी तबाह कर दी है। अब इनका समझदार बेटा उसकी जिंदगाी नर्क बनाने में जुटा हुआ है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.