ब्रिटेन के लीड्स में हिंसा भड़की, दंगाइयों ने गाड़ियां फूंकी:बच्चों ने पुलिस को पत्थर मारे

Updated on 19-07-2024 02:07 PM

ब्रिटेन के लीड्स शहर में बीती रात हिंसा भड़क गई। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों और बसों में आग लगा दी। ब्रिटेन की मीडिया आउटलेट मिरर के मुताबिक एजेंसी की ओर से बच्चों को माता-पिता से कस्टडी में लेकर चाइल्ड केयर होम में भेजा जा रहा था। इसी के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लीड्स के हेयरहिल्स इलाके की लग्जर स्ट्रीट पर गुरुवार को स्थानीय समयानुसार पांच बजे लोगों की भीड़ जुटना शुरू हुई। इसके कुछ ही देर बाद भीड़ उग्र हो गई। इस भीड़ में बच्चे भी शामिल थे। पुलिस पूरे इलाके में हेलिकॉप्टर से निगरानी रख रही है।

ब्रिटेन की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने बताया कि वे इस हिंसा से स्तब्ध है। साथ मामले पर स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए ब्रिटेन में कोई जगह नहीं है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं।

'लोगों से घरों में रहने की अपील'
गिप्टन और हेयरहिल्स की काउंसिलर सलमा आरिफ ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। हिंसा के वीडियो वायरल होने के बाद इसमें आस-पास के लोग भी शामिल हो गए। पुलिस के मुताबिक अभी हालात सामान्य हो चुके है। लेकिन लोगों को हिदायत दी गई है की जब तक जरूरी न हो घर बाहर न निकले। हालांकि,अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से हमारे बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जा रहा है। प्रशासन को लगता है कि परिजनों की देखरेख में किसी बच्चे की परवरिश सही तरीके से नहीं हो पा रही है तो ऐसे बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जाना चाहिए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.