VIP रोड वन-वे: एयरपोर्ट जाने के लिए मुख्य सड़क, वापसी सर्विस रोड से...

Updated on 22-09-2025 01:59 PM

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार, 22 सितंबर 2025 से व्हीआईपी रोड का मध्य मार्ग पूरी तरह वन-वे घोषित कर दिया गया है। अब यह मार्ग केवल माना एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि वापसी करने वालों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा।

यदि कोई वाहन चालक वापसी के लिए मुख्य सड़क का उपयोग करता है तो उस पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179 और 184 के तहत ₹2500 का चालान किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों की निगरानी के लिए मार्ग पर रॉन्ग वे डिटेक्शन कैमरे भी लगाए गए हैं।

हादसों का रिकॉर्ड
पिछले 20 महीनों में माना और तेलीबांधा थानों में दर्ज मामलों के अनुसार व्हीआईपी रोड पर 55 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 16 लोगों की मौत और 59 लोग घायल हुए। माना एयरपोर्ट की ओर जल्दबाज़ी में तेज़ रफ़्तार वाहन नियंत्रण खोकर हादसों का कारण बनते रहे हैं।

समिति का फैसला
10 सितंबर 2025 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मध्य मार्ग केवल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद नगर निगम, परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया और अब इसे लागू कर दिया गया है।

क्या हैं नए नियम
एयरपोर्ट और आसपास के ग्रामों (फुंडहर, टेमरी, माना पीटीएस) से शहर की ओर लौटने वाले लोग केवल सर्विस रोड का उपयोग करेंगे।
श्रीराम मंदिर टर्निंग से एयरपोर्ट के अलावा अन्य गंतव्य जाने वाले वाहनों को भी सर्विस रोड से ही जाना होगा।
रॉन्ग वे चलने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई होगी।
जगह-जगह संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके।

पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वापसी के लिए सर्विस रोड का ही उपयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.