राजस्थान के इस प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मेले में 'VIPs' का नहीं हुआ स्वागत, खाने पड़े पुलिस के जोरदार धक्के

Updated on 15-11-2024 02:49 PM

अजमेर. राजस्थान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले 2024 में गुरुवार को मेला मैदान में पद्मश्री कैलाश खेर बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया. लेकिन वहां वीआईपी पास ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बिगाड़ दी. इसके कारण वीआईपी को भी स्वागत सत्कार की जगह पुलिस के धक्के खाने पड़े. कैलाश खेर नाइट में हजारों लोग पहुंचे थे. कैलाश खेर ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान उन्होंने पुष्कर और राजस्थान के ऐतिहासिक भूमि को याद करते हुए जनता का अभिवादन किया. करीब डेढ़ घंटे अपने सुप्रसिद्ध गाने गाए.


पुष्कर के इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मेले में बॉलीवुड नाइट के दौरान वीआईपी की बड़ी संख्या होने के कारण पास की व्यवस्था की गई थी. वीआईपी प्रवेश द्वार एक ही होने के चलते वहां वीआईपी को पुलिस के खास धक्के खाने पड़े. आईएएस और आरएएस अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों तथा बिजनसमैन को भी धक्का मुक्की के बीच अंदर जाने को मजबूर होना पड़ा. इस नाइट के लिए 1000 से अधिक पास बांटे गए थे. लेकिन उससे भी अधिक लोग वहां पहुंच गए. सभी ने एक ही गेट से घुसने का प्रयास किया इससे व्यवस्थाए गड़बड़ा गई.


घंटों बाहर खड़े रहे सैंकड़ो वीआईपी


वीआईपी पास होने के बावजूद इन अति विशिष्ट लोगों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ा और पुलिस के धक्के खाने पड़े. इससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिली. कई लोग पास होने के बावजूद अंदर प्रवेश करने और कैलाश खेर को देखने तथा सुनने के लिए घंटों खड़े रहे. लेकिन पुलिस की सख्ती चलते उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया. वीआईपी की भारी भीड़ के लिए व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को उन्हें कई बार खदेड़ना भी पड़ा. इस दौरान कई युवा और वीआईपी पुलिस के बल प्रयोग करने से नाराज भी हुए.


कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और सामाजिक कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत सहित संभागीय आयुक्त तथा कलक्टर और एसपी भी मौजूद रहे. पूरा स्टेडियम कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति के चलते झूमने पर मजबूर हो गया. स्टेडियम में दर्शक उनके गीतों को गुनगुनाते हुए और झूमते हुए दिखाई दिए.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.