विराट भाई ये क्या कर दिया...! करोड़ों दिल चूर-चूर, सोशल मीडिया पर भावुक हुए कोहली के चाहने वाले

Updated on 12-05-2025 02:56 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। हालांकि कोहली अभी वनडे क्रिकेट खेलेंगे। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा काफी तेज थी कि विराट कोहली संन्यास ले सकते हैं। अब कोहली ने इस बात की पुष्टि खुद कर दी है।

सोशल मीडिया पर कोहली ने किया पोस्ट
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि 'टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। वाइट जर्सी में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा कि 'जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।'
फैंस के मजेदार रिएक्शान आए सामने
विराट कोहली के संन्यास के फैसले के बार सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोहली के पोस्ट करते ही उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। कोहली का फैसला क्रिकेट फैंस के लिए काफी बड़ी झटका है। एक फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली के बिना कभी भी वैसा नहीं रहेगा! एक अन्य फैन ने सोशल मीडिया पर रोने का मीम पोस्ट करते हुए विराट कोहली से सवाल किया है कि 'क्यों विराट भाई!' इससे यह तो साफ है कि विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से जाना टीम इंडिया और भारतीय फैंस के लिए झटका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.