विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन के शतक ने रचा इतिहास, IPL में पहली बार हुआ यह करिश्मा

Updated on 19-05-2023 10:33 PM
हैदराबाद:आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बीते गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम बैंगलोर ने हैदराबाद पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अब आरसीबी प्लेऑफ के एक कदम और करीब आ गई है। वहीं इस मुकाबले में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों ने शतक जड़े। एक तो सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने लगाया जबकि दूसरा रन मशीन विराट कोहली ने जड़ा। दोनों प्लेयर्स के एक ही मैच में शतक लगाने के बाद एक खास रिकॉर्ड बना। इससे पहले यह आईपीएल में कभी देखने को नहीं मिला।

क्लासेन और कोहली के शतक ने बनाया खास रिकॉर्ड
आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक मध्य क्रम के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंद पर नाबाद 104 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली। उनकी इस आतिशी पारी में 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इसके अलावा विराट कोहली ने 62 गेंद में अपने आईपीएल करियर का छठा शतक पूरा किया। कोहली के बल्ले से इस लाजवाब इन्निंग्स में 12 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। इन दोनों खिलाड़ियों के शतक जड़ने से एक खास रिकॉर्ड भी बना।
दरअसल, आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी एक मैच में दोनों टीमों से खिलाड़ियों ने एक-एक शतक जड़ा हो। इसी के साथ ऐसा आईपीएल में तीसरी बार देखने को मिला जब एक मैच में दो खिलाड़ियों ने शतक लगाया हो। इससे पहले यह कारनामा विराट कोहली-एबी डीविलियर्स, डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो ने किया है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लिसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बना दिए और बैंगलोर को 187 रन का टारगेट दिया। वहीं 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली और फाफ डुप्लिसिस ने आरसीबी को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 172 रन की गजब साझेदारी देखने को मिली। फाफ और कोहली की शानदार बैटिंग के चलते आरसीबी यह मैच 19.2 ओवर में 8 विकेट से जीत गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.