BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन, कैटेगिरी ए में होंगे ये 3 खिलाड़ी!

Updated on 07-02-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के 2025-2026 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान जल्द हो सकता है। हालांकि इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में हमको कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। ऐसे में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हो सकता है। वहीं अब खबर आई है कि इस बार ए कैटेगिरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही रहने वाले हैं।

ए कैटेगिरी में होंगे सिर्फ तीन खिलाड़ी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ए कैटेगिरी में इस बार सिर्फ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ही होने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा पहले ए प्लस कैटेगिरी में थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा को बी कैटेगिरी में रखा जा सकता है। इससे पहले विराट और रोहित ए प्लस कैटेगिरी में थे। कुल मिलाकर इस बार 30 खिलाड़ियों को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। बता दें कि विराट और रोहित समेत कुल 11 प्लेयर्स को बी कैटेगिरी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है।विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2024 में पहले टी20 फिर 2025 में टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से दोनों प्लेयर्स भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। रोहित और विराट हालांकि अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा का टारगेट 2027 का वर्ल्ड कप खेलना है। इसलिए दोनों प्लेयर्स अपनी फिटनेस का खास ध्यान रख रहे हैं।

महिलाओं में जेमिमा रोड्रिग्स का होगा प्रमोशन

भारत की महिला क्रिकेट टीम में जेमिमा रोड्रिग्स का प्रमोशन होने वाला है, जिन्होंने 2025 के महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनको ए कैटेगिरी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। ए कैटेगिरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…
 11 March 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले…
 11 March 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल…
 11 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच जब दुबे-दुबे के नारे गूंज रहे थे, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया का यह एक्शन हीरो एक…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
Advt.