विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 1 बनने का मौका

Updated on 16-10-2022 06:18 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 15 साल बाद खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। टीम इंडिया को अगर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतना है तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को रन बनाना होगा। अगर यह दोनों स्टार खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में रन बनाते हैं तो टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के चांस तो बढ़ेंगे ही साथ ही कोहली और रोहित एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

यह रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों का। 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित ने 33 मैचों में 847 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वहीं 2012 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले कोहली रोहित से दो ही रन पीछे हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 76.81 की औसत से मात्र 21 मैचों में 845 रन बनाए हैं और वह 5वें पायदान पर है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास इस साल महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ नंबर 1 बनने का शानदार मौका है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है। इस पूर्व खिलाड़ी ने 2007 से 2014 तक खेले 5 टी20 वर्ल्ड कप में 1016 रन बनाए हैं। जयवर्धने इस टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 1000 से अधिक रन दर्ज है। वहीं उनके बाद इस सूची में नाम यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान का आता है।

गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 965 रन दर्ज है, वहीं दिलशान ने 897 रन बनाए हैं। उम्मीद है कोहली और रोहित इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगे, मगर जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें थोड़ी मेहतन करनी होगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.