विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना, एक-दूसरे के खिलाफ सवाल पर एक जैसा दिया रिएक्शन

Updated on 03-05-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरें आती ही रहती हैं। रिपोर्ट्स में भी कई बार दावा किया जा चुका है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम घोषणा के बाद कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में सवाल किया था।

देखने लायक था रोहित का रिएक्शन

विराट कोहली का स्ट्राइक रेट हाल के दिनों में चर्चा का विषय रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टीम चयन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित और अगरकर से इस बारे में पूछा गया था। कई मौकों पर इस आईपीएल सीजन में विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए गए हैं। भारतीय कप्तान को पत्रकार के सवाल पर हंसते हुए देखा गया जब अगरकर इसका जवाब दे रहे थे।

2021 में विराट ने किया था ऐसा

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार भारत पाकिस्तान से हारा था। तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट से रोहित शर्मा को ड्रॉप करने के बारे में पूछा गया। उस मैच में रोहित का खाता भी नहीं खुला था। इसपर विराट की भी हंसी छूट गई थी। फिर उन्होंने कहा था- यह बहुत बहादुरी भरा सवाल है, आप क्या सोचते हैं सर? क्या आप रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल से बाहर कर देंगे? क्या आप जानते हैं कि उन्होंने आखिरी गेम में क्या किया था?

सभी टी20 वर्ल्ड का हिस्सा रहे रोहित

रोहित शर्मा भारत के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं जो सभी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही रोहित का टी20 में डेब्यू हुआ था। उन्होंने फाइनल में 16 गेंदों पर 30 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। पिछले टूर्नामेंट में वह भारतीय टीम के कप्तान थे। अब एक बार फिर रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम टूर्नामेंट को जीतने के लिए दावेदारी पेश करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.