महेंद्र सिंह धोनी के शहर पहुंचे विराट कोहली, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, पूर्व साथी भी दिखा साथ

Updated on 26-11-2025 02:00 PM
रांची: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी टेस्ट सीरीज खेल रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। 30 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों के रांची पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी रांची पहुंच गए हैं।

विराट कोहली का जोरदार स्वागत

विराट कोहली का रांची पहुंचने के बाद जोरदार स्वागत हुआ। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखी गई। जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकले तो भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। विराट के साथ वहां भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सौरभ तिवारी भी दिखे। सौरभ झारखंड के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। वह 2008 में अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम में विराट कोहली के साथ थे।

विराट के बल्ले से रनों की उम्मीद

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे। वह हाल में ही लंदन से वापस लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट की शुरुआत खराब थी। वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में वह खाता नहीं खोल पाए। हालांकि तीसरे मैच में नाबाद फिफ्टी लगाई थी। उन्होंने 81 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने उस मैच में शतक लगाया था और टीम इंडिया को 9 विकेट से बड़ी जीत मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.