विराट कोहली ने तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर ने एक लाइन में कह दी करोड़ों की बात

Updated on 22-07-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट की पहली पारी के दौरान अपना 29वां टेस्ट शतक पूरा किया। कोहली ने विदेशी सरजमीं पर अपना आखिरी शतक दिसंबर 2018 में पर्थ में लगाकर विदेशी टेस्ट शतक का लगभग पांच साल का इंतजार खत्म किया। यह कोहली का कुल मिलाकर 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। वह सचिन तेंदुलकर के महान रिकॉर्ड 100 शतक के और भी रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। जब कोहली ने शतक पूरा किया तो खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ की।

तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कोहली की प्रशंसा की। पूर्व महान बल्लेबाज ने एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- एक और दिन, विराट कोहली का एक और शतक। बहुत बढ़िया! उल्लेखनीय है कि कोहली महान सचिन को अपना हीरो बता चुके हैं। वह उन्हें अपना आइडल मानते हैं। कोहली ने अपने 500वें मैच में शतक के साथ इतने मैच में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन के नाम 75 शतक थे।

कोहली जब बल्लेबाजी करने आने तो रोहित शर्मा (80) और अजिंक्य रहाणे (10) के विकेट जल्दी गिर गए। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद मोर्चा संभाला और पहले दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा के साथ 106 रन की साझेदारी की और 87 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। वह 121 रन पर रन आउट हो गए।

मार्च में अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 186 रन बनाने के बाद यह कोहली का साल का दूसरा टेस्ट शतक था। सितंबर 2022 से कोहली ने सभी प्रारूपों में 6 शतक लगाए हैं, जबकि बीच में 3 साल कोई शतक नहीं आया था। बल्लेबाज ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 के दौरान अपने शतक के सूखे को समाप्त किया था। उसके बाद से रन मशीन सरपट दौड़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.