WTC फाइनल से पहले चोटिल हुए विराट कोहली, RCB के कोच संजय बांगड़ ने दिया अपडेट

Updated on 22-05-2023 09:44 PM
बेंगलुरु: विराट कोहली के घुटने में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चोट लग गई। वह मैच के आखिरी समय में मैदान पर नहीं थे। WTC फाइनल से पहले कोहली को ऐसी चोट लगना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, RCB के हेड कोच संजय बांगड़ ने कहा कि यह चिंताजनक नहीं है। आरसीबी अंतिम लीग मैच में गुजरात से छह विकेट से हारने के कारण आईपीएल से बाहर हो गया है।

कोहली ने शतक जड़ने के बाद विजय शंकर का शानदार कैच लिया था लेकिन इस बीच उनका घुटना चोटिल हो गया। कोहली की मदद करने के लिए फिजियो आया लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को मैदान छोड़ना पड़ा और वह अंतिम पांच ओवर में डगआउट में बैठे रहे। बांगड़ ने मैच के बाद कहा,‘हां, उनके घुटने में मामूली चोट आई है लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह गंभीर है।’ कोहली अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार मैचों में शतक जमाए।

बांगड़ ने कहा,‘उन्होंने चार दिन के अंदर लगातार मैचों में शतक जमाए। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि क्षेत्ररक्षण करते समय अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने काफी दौड़ लगाई। कुछ दिन पहले खेले गए मैच में वह 40 ओवर तक मैदान पर रहे और यहां उन्होंने 35 ओवर मैदान पर बिताए।’ कोहली उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए मंगलवार को इंग्लैंड रवाना होंगे।

काउंटी क्रिकेट में खेल रहे टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में ही टीम से जुड़ेंगे। इस बीच गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने कहा कि टी20 में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में खाली गेंद (डॉट बॉल) करना भी विकेट लेने जैसा ही है। राशिद ने कहा,‘आईपीएल और टी-20 क्रिकेट प्रत्येक खाली गेंद विकेट लेने जैसा है। मैं इसे विकेट के रूप में लेता हूं क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और बल्लेबाज प्रत्येक गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहता है।’ उन्होंने कहा,‘इस आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर के कारण आप एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिला सकते हैं। इसलिए बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हुए मैं अधिक से अधिक खाली गेंद करने पर ध्यान देता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.