विराट कोहली 20 गेंदों तक खाता खोलने के लिए तड़पते रहे, कैरेबियाई कप्तान ने रचा ऐसा बेजोड़ चक्रव्यूह

Updated on 21-07-2023 04:39 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट विराट कोहली के लिए बेहद खास है। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उन्होंने कोई कसर भी नहीं छोड़ी है। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 288 रन बनाए, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली 87 रन बनाकर मोर्चे पर डंटे हुए हैं। दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विराट कोहली के लिए लगाई तगड़ी फील्डिंग
मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल कोहली की यह पारी हालांकि इतनी आसान नहीं रही, जितनी दिख रही हे। शुभमन गिल के 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद जब विराट कोहली मैदान पर आए तो उनके लिए विपक्षी टीम के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने बेजोड़ फील्डिंग का जाल बुना। यह चक्रव्यूह कितना तगड़ा था इसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली को खाता खोलने के लिए 20 गेंदें लग गईं।

दो स्लिप, पॉइंट्स और गली, रन के लिए तड़पते दिखे कोहली
36वें ओवर में केमार रोच ने शुभमन गिल को जोशुआ डा सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया। विराट कोहली जब तक अगली गेंद का सामना करने के लिए मैदान पर पहुंचते उससे पहले ही दो स्लिप, पॉइंट, कवर और एक गली में फील्डर सजा दिए गए थे। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की कुटाई से त्रस्त कैरेबियाई हर हाल में कोहली की पार्टी में खलल डालना चाहते थे। वॉरिकन और रोच लगातार उन्हें लेंथ और फुलर लेंथ बॉल से परेशान करते नजर आए।

रोच और वॉरिकन के हटते ही कोहली ने चौके से खोला खाता
जब 42वें ओवर में गेंदबाज बदला तो विराट कोहली ने चौका जड़ते हुए खाता खोला। अल्जारी जोसेफ के ओवर की चौथी गेंद को कोहली ने ड्राइव करते हुए सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। इसके बाद कोहली नहीं रुके। उन्होंने अल्जारी को अगले ओवर में एक और चौका जड़ा। जब रोच बॉलिंग करने आए तो उन्हें भी बाउंड्री के पार पहुंचाया। जब तक दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ तब तक कोहली ने 161 गेंदों में नाबाद 87 रन बना लिए थे। उनके खाते में 8 चौके हैं। अब भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वह शतक लगाकर इस मैच को यादगार बना दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.