अयोध्या में 'विराट कोहली' का जलवा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में डुप्लिकेट के साथ सेल्फी लेने के लिए भगदड़

Updated on 23-01-2024 01:31 PM
अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चंद घंटे बाद ही सोमवार को अयोध्या में विराट कोहली जैसे दिखने वाले शख्स को भीड़ ने घेर लिया। इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहना हुआ यह आदमी विराट कोहली का डुप्लिकेट था। रात में भी सनग्लासेस लगाकर घूमने वाला शख्स हर उस व्यक्ति का अभिवादन कर रहा था, जो फोटोज क्लिक करवाने उसके पास आ रहे थे। खुद को विराट कोहली बताने की कोशिश करने वाले शख्स को उस वक्त भागना पड़ा, जब भीड़ बेकाबू हो गई। वायरल वीडियो में पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है।


विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर का हमशक्ल भी अयोध्या में देखा गया। सचिन तेंदुलकर तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद थे। मगर न्योता मिलने के बावजूद विराट कोहली इस भव्य कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए। दरअसल, विराट कोहली एक दिन पहले ही अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन कर वापस लौट गए थे। वह चाहकर भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के डुप्लिकेट को फैंस की भीड़ से निकलने में किस कदर दिक्कत हो रही है।

सचिन तेंदुलकर के अलावा अनिल कुंबले, रविंद्र जड़ेजा, वेंकटेश प्रसाद, मिताली राज और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल उन खेल सितारों में शामिल थे जो सोमवार को राम मंदिर समारोह में उपस्थित थे। राम मंदिर का अभिषेक दोपहर में पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का नेतृत्व किया क्योंकि राम लला का अनावरण पूरे देश के लिए किया गया था।

इस बीच विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से भी अपना नाम वापस ले लिया है। पूर्व कप्तान को रविवार को एयरपोर्ट पर देखा गया था, जब भारत ने 25 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के आयोजन स्थल हैदराबाद में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू किया।

इस बीच विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से भी अपना नाम वापस ले लिया है। पूर्व कप्तान को रविवार को एयरपोर्ट पर देखा गया था, जब भारत ने 25 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के आयोजन स्थल हैदराबाद में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.