विराट कोहली खेलेंगे 500वां इंटरनेशनल मैच, देखें भारत के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी की लिस्ट

Updated on 20-07-2023 02:23 PM
वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500वां मैच भी होगा। 2008 में विराट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे से भारत के लिए डेब्यू किया था। एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही शतक जड़ने वाले कोहली के नाम बड़े बड़े रिकॉर्ड हैं। ऐसे में हम आपको भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

​सचिन तेंदुलकर- 664 मैच​

सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। वह दुनिया में भी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन ने 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 मैच खेला। 2013 में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था।

​महेंद्र सिंह धोनी- 535 मैच​

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। 2004 से 2019 के बीच पूर्व कप्तान धोनी ने भारत के लिए 535 मैच खेले थे। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

​राहुल द्रविड़- 504 मैच​

1996 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर हैं। भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके द्रविड़ की गिनती दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में की जाती है। अब अभी भारतीय टीम के हेड कोच हैं।

​विराट कोहली- 499 मैच​

विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 499 मैच खेले हैं। वह 500 मैच खेलने वाले भारत को चौथे खिलाड़ी होंगे। सचिन तेंदुलकर के बाद वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 25461 रन हैं। विराट के पास सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में अभी और भी आगे जाने का मौका है।

​रोहित शर्मा- 442 मैच​

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। 2007 में डेब्यू करने वाले रोहित ने अभी तक भारत के लिए 442 मैच खेले हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.